ट्वीट कर मजीठिया ने पूछा असली डीजीपी कौन : अनमोल गगन मान की पुलिस की वर्दी में पिस्टल पकड़े एक फोटो कर ट्वीट

by

चंडीगढ़। पंजाब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मान सरकार व डीजीपी पंजाब गौरव यादव पर गन कल्चर की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान की पुलिस की वर्दी में पिस्टल पकड़े एक फोटो ट्वीट की। साथ ही पूछा है कि असली डीजीपी कौन है? अभी तक फोटो डिलीट न करने वाली मंत्री अनमोल गगन मान या फिर आदेश जारी करने वाले डीजीपी पंजाब? मजीठिया ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा कि गन कल्चर मामले में 4 दिन बाद भी मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने पूछा की दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है और आम लोगों पर ही केस क्यों दर्ज किए जा रहे हैं? मजीठिया ने सीएम पंजाब भगवंत मान पर तंज कसते हुए लिखा कि यह लॉ नहीं बदलाव है? इससे पहले भी मजीठिया गन कल्चर पर बिना जांच आमजन पर केस दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई पर पंजाब की मान सरकार और पंजाब पुलिस विभाग पर सवाल खड़े करते रहे हैं।

– पहले भी सीएम मान की बंदूक वाली फोटो कर चुके हैं ट्वीट

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया इससे पहले सीएम पंजाब भगवंत मान की बंदूक पकड़े की एक फोटो भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है कि मित्रां नू शौक हथियारां दा? लेकिन पर्चे बच्चों पर हो रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Unity and Progress of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.25 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna, while addressing a gathering on the birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyaya, recalled the life and ideals of the veteran leader. He said Pandit...
article-image
पंजाब

गांव पाहलेवाल से नौजवान आम आदमी पार्टी में हुए शामिल : जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने किया स्वागत

गढ़शंकर , 29 मई: आम आदमी पार्टी को गांव पाहलेवाल से तब समर्थन मिला जब गांव के दर्जनों नौजवान व औरतों ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई प्रदेश अध्यक्ष लॉबिंग : सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद मानते हैं कि वर्तमान में 8 से 9 नेता प्रधानगी के लिए दावेदार

चंडीगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान भूपेश बघेल  28 फरवरी को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह 1 मार्च को पार्टी के नेताओं के साथ अधिकारिक रूप से बैठक करेंगे।  नए प्रभारी के आने से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में एंट्री टैक्स पर सीएम सुक्खू का यूटूर्न : 5 सीटर गाड़ियों का लगेगा पुराना शुल्क 70 रुपए ; भारी वाहनों के लिए नई दरें

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए विवाद के बीच सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यूटूर्न लेते हुए सदन में कहा कि सरकार पहले जैसी स्थित बहाल करेगी। अब हिमाचल की...
Translate »
error: Content is protected !!