सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर शहर के विकास के लिए 10 लाख रूपये की ग्रांट जारी की

by

सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर शहर के विकास के लिए 35 लाख रूपये की और ग्रांट देने की घोषणा की

गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के विकास को लेकर होटल पिंक रोज में एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिरकत की| उन्होंने गढ़शंकर शहर में एल ई डी लाईट तथा सीमेंट के बैंच के लिए 10 लाख रूपये की ग्रांट जारी की तथा, गढ़शंकर शहर के विकास के लिए 25 से 35 लाख रूपये की और ग्रांट देने की घोषणा की| इस अवसर पर संबोधित करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि गढ़शंकर शहर की उन्नति के लिए जो कार्य होना चाहिए था वह अब तक नहीं हो पाया है| उन्होंने भाजपा के केंद्रीय मंत्री द्वारा कई साल पहले श्री आनंदपुर साहिब की सड़क को चार लेन करने के शिलान्यास को लेकर निशाना साधा तथा कांग्रेस सरकार के दौरान सड़क के सुधार के लिए 67 करोड़ की ग्रांट जारी किए जाने का हवाला दिया| उन्होंने कहा कि कई महीने बीत जाने के बाद भी राज्य की आप सरकार कांग्रेस सरकार के दौरान जारी फंड से भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं करा सकी| उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना का बहाना बना कर सांसद निधि राशि आधी कर दी| उन्होंने कहा कि उपलब्ध आधी सांसद निधि राशि 12.50 करोड़ रुपये से लोकसभा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराये जा रहे हैं| इस मौके पर एडवोकेट पंकज कृपाल ने सांसद तिवारी का स्वागत किया और शहर की कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा| उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब सड़क का सारा निर्माण तिवारी के प्रयासों से हुआ है, लेकिन जिन नेताओं को रिबन काटकर फायदा उठाने वाले नेता भी सड़क का काम पूरा नहीं करवा सके हैं| इस अवसर पर एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में मनीष तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर.पी. सोनी अध्यक्ष कृषि विकास बैंक, कौसलेर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, यूथ कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने गढ़शंकर शहर की समस्याएं रखीं| इस मौके पर जगतार सिंह सदस्य पीपीसीसी, पार्षद दीपक कुमार, लेख राज, तजिंदर लाखा, हरजिंदर सिंह लाली, ईश्वर लाल तिवारी, बलराम नैयर, राणा विक्रम सिंह, एडवोकेट आर. के भट्टी, एडवोकेट संजीव कालिया, हरीश सेखड़ी व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान की सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को सख्त चेतावनी!… सड़क या रेलमार्ग रोका तो होगी कड़ी कार्रवाई

पंजाब में सड़क और रेल यातायात रोकने का ऐलान करने वाले संगठनों को फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहा कि राज्य के विकास में बाधा पहुंचाकर आम लोगों को परेशान करने वालों...
article-image
पंजाब

रक्षाबंधन के पावन त्योहार के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के लिए स्वरचित कविता लेखन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  किड्स पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन त्योहार के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के लिए स्वरचित कविता लेखन का आयोजन किया गया । स्कूल की संचालिका तथा प्रिंसिपल आरती सूद जी ने...
article-image
पंजाब

रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार : विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार

होशियारपुर, 28 जून:पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के माहिलपुर सब-डिवीजऩ के पटवारी को जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। रणजीत सिंह निवासी गांव सकरूली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुलासा- मामी के खाते से भांजे ने उड़ा दिए लाखों : पत्नी को ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा

एएम नाथ।  शिमला। राजधानी शिमला में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त एक महिला के साथ उसके भांजे की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!