सेना की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग शुरु

by

होशियारपुर, 05 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जालंधर में हुई सेना की भर्ती रैली के दौरान फिजिकल व मैडिकल में पास हुए नौजवानों को भारतीय सेना में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग पंजाब सरकार के संस्थान सी-पाइट कैंप में करवाई जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सी-पाइट में रिटायर्ड भारतीय सेना के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से नि:शुल्क करवाई जा रही ट्रेनिंग के दौरान नौजवानों के रहने व खाने का प्रबंध बिल्कुल नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि नौजवान लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, वे अपने साथ आर.सी(रिहायश सर्टिफिकेट) की फोटो कापी साथ लेकर आना यकीनी बनाएं। इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए सी-पाइट कैंप थेह कांजला के मोबाइल नंबर 98777-12697 या 78891-75575 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक मैच में ओपनिंग का चांस मिल जाता तो’, युजवेंद्र चहल की डिमांड पर प्रीति जिंटा पर मजेदार जवाब

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कर रही है। 7 मैचों के बाद टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम को 6 जीत मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।...
article-image
पंजाब

परशुराम सेना ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्ज़ा, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की माँग

मुख्यमंत्री भगवतं मान ने मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के दिये निर्देश :आशुतोष प्रशासन कारवाई करने के मूड में नहीं :आशुतोष होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भगवान परशुराम सेना एवम हिन्दू संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र की भाजपा सरकार MSP की गारंटी पर चौथा कानून लाती तो किसान फिर प्रदर्शन नहीं करते : भूपेंद्र हुड्डा

चंडीगढ़  :     कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार कृषि उत्पाद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे की दर पर खरीदने को अपराध बनाने के लिए चौथा कानून लाती तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार वर्षीय बेटे की हत्या कर -बेटे के शव को बैग में रखकर किराए की टैक्सी कर कर्नाटक भाग गई : 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

गोवा : बेगलुरु की 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूचना सेठ नाम की आरोपी ने सोमवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम...
Translate »
error: Content is protected !!