कांग्रेस की 44 सीटें नही आई तो मूंछ मुंडवा लगे : हाईकोर्ट के वकील विनय ने सोशल मीडिया पर कही बात

by

शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट के एडवोकेट विनय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 5 मिनट का एक वीडियो शेयर कर हिमाचल में कांग्रेस को 44 से कम सीटें आने पर अपनी मूंछे मुंडवाने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के 45 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में स्पष्ट बहुमत के लिए 35 सीटें जरूरी हैं। जिस तरह का अंडर करंट लोगों में है, उससे लग रहा है कि कांग्रेस 50 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी और भाजपा की 18 सीटों में सिमट सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार 5 से 6 निर्दलीय भी जीतकर आ सकते हैं। यह भी संभव है कि कांगड़ा जिले की 15 सीटों पर भाजपा खाता भी न खोल पाए। उन्होंने शिमला जिले की 8 में से 7 सीटें कांग्रेस के जीतने का दावा किया है। गौरतलब है कि विनय कुमार पूर्व वीरभद्र सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। उन्होंने एग्जिट पोल आने से पहले ही कांग्रेस की 44 सीटें आने का दावा किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 साल पहले की थी दसवीं के छात्र की हत्या : भेष बदलकर रह रहा था आरोपी : चंडीगढ़ से दबोचा

 हमीरपुर  : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के जसाई गांव में दसवीं के एक छात्र की हत्या के आरोपी को पकड़ने में हमीरपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 17...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशन के लिए 19 हजार 628 करोड़ रुपये की जरूरत : कर्ज के बोझ तले दबे प्रदेश के लिए आने वाला वक्त और भी ज्यादा मुश्किलों से भरा रहने वाला

एएम नाथ। शिमला : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं हैं। गुजरते वक्त के साथ हिमाचल में आर्थिक हालात लगातार गंभीर हो रहे हैं।  कर्ज के बोझ तले दबे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्य आरंभ नहीं होने पर फंड्स करें वापिस, DC हेमराज बैरवा ने दिए निर्देश : प्लानिंग के तहत विकास कार्यों के यूसी पोर्टल पर करें अपलोड: डीसी

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन द्वारा प्लानिंग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट पंद्रह दिन के भीतर...
Translate »
error: Content is protected !!