निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

by
रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया है। वहीं पर उन्होंने इन नतीजों को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की विकास पक्षीय नीतियों का परिणाम बताया है। यहां जारी एक बयान में सांसद तिवारी ने कहा कि  निकाय चुनाव के दौरान लोगों ने कांग्रेस पार्टी के हक में फतवा देकर जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की विकास की नीतियों पर मोहर लगा दी है। वहीं पर शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रही सियासी ड्रामेबाजियों को भी करारा जवाब दिया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों ने राज्य में उसका जनाधार खत्म कर दिया है। सांसद तिवारी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस के हक में लोगों द्वारा दिया गया बड़ा फैसला स्पष्ट तौर पर संकेत देता है कि पंजाब में अगली सरकार भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर, 16 दिसम्बर: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल के नेतृत्व में मेगा पीटीएम आयोजित की गई। इस पीटीएम संबंधी अभिभावकों ने उत्साह से...
article-image
पंजाब

पौष्टिक फल बगीची लगाने संबंधी किसान गोष्ठी व प्रशिक्षण कैंप लगाया

होशियारपुर: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर की ओर से आत्मा स्कीम के अंतर्गत पौष्टिक फल बगीची लगाने संबंधी इच्छुक किसानों व ब्लाकों के आत्मा स्टाफ...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए श्री ब्राह्मण सभा द्वारा गोल्डी को मांग पत्र दिया

गढ़शंकर ।कन्या महाविद्यालय स्कूल के नजदीक स्थित भगवान परशुराम भवन में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर द्वारा आज सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी और नगर कौंसिल के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

14 नवंबर को ग्रीन विलेज वैल्फेयर सुसायिटी बीनेवाल दुारा लगाया जाएगा खूनदान कैंप

गढ़शंकर: ग्रीन विलेज वैल्फेयर सुसायिटी बीनेवाल दुारा जिला रैड क्रास सुसायिटी की अगुआई में शहीद करतार सिंह सराभा को समर्पित दूसरा खून दान कैंप श्री विशवकर्मा मंदिर अड्डा झूगियां में 14 नवंबर को लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!