रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क कोर्स 12 से होगा शुरु आर सेटी में

by

होशियारपुर, 09 दिसंबर
जिला परिषद भवन होशियारपुर के सामने सिविल लाइन्ज स्थित पी.एन.बी. आर.सेटी(ग्रामीण स्व रोजगार ट्रेनिंग संस्था) की ओर से 12 दिसंबर 2022 से रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण कोर्स शुरु किया जा रहा है। जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर रजिंदर कुमार भाटिया ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार आधार कार्ड की कापी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेटों की कापियों व एस.सी/बी.पी.एल सर्टिफिकेट, यदि कोई हो तो इंस्टीट्यूट में आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण बिल्कुल नि:शुल्क है, बल्कि इंस्टीट्यूट में बिना किसी फीस के दोपहर का खाना व चाय भी दी जाती है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षार्थियों को एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है व शिक्षार्थियों को ऋण की सुविधा मुहैया करवाने के लिए हर संभव मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए टैलीफोन नंबर 01882-295880 या 98727-59614, 94632-84447, 89688-46446 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेंट्र स्कूल सतनौर में मेगा मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर,  22 अक्तूबर: आज सरकारी एलीमेंट्री सैंटरि स्कूल सतनौर में मेगा पेटीएम आयोजित की गई। पीटीएम के अवसर पर स्कूल पहुंची श्रीमती रणजीत कौर सरपंच ग्राम पंचायत सतनौर और कुलदीप सिंह सदस्य पंचायत सतनौर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का ऐतिहासिक कब्जा : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा, आगे ट्रिपल इंजन की गति से होगा विकास पंचायतीराज चुनावों से मिला बड़ा संदेश हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ...
article-image
पंजाब

पंजाब में 4 जगहों पर रेड : खालिस्तानी और गैंगस्टर केस में एनआईए का बड़ा एक्शन

खालिस्तानी और गैंगस्टर के संगठन से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए  की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. एनआईए की टीम ने शुक्रवार (20 सितंबर 2024) को पंजाब में चार जगहों...
Translate »
error: Content is protected !!