गढ़शंकर में पड़े 9449 मतों में से 6753 निर्दलीयों को, काग्रेस को 2344 व शिरोमणी अकाली दल को 307 मत पड़े

by

भाजपा को 27 व बसपा को 18 मत
गढ़शंकर: नगर कौसिंल गढ़शंकर के चुनावों में तेरह बार्डो से पार्षद चुनने के लिए 9449 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। जिसमें से 6753 मतदाताओं ने निर्दलीय के पक्ष में तो विभिन्न राजनीतिक पार्टीयों के प्रत्याशियों को 2696 मतदाताओं ने ही मत डाले। जिसमें से भी सिर्फ काग्रेस को ही 2344 मत पड़े तो अन्य पार्टीयों में शिरोमणी अकाली दल को 307, भाजपा को 27 व बसपा को 18 मत पड़े। काग्रेस ने अपने चुनाव चिन्ह पर दस बार्डो में, शिरोमणी अकाली दल ने सात बार्डो में, भाजपा ने दो बार्डो में तो बसपा ने एक बार्ड में अपने चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। हालांकि बार्ड एक से बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रछपाल राजू की पत्नी ने जीत दर्ज करते हुए 374 मत प्राप्त किए तो कई अन्य बार्डो में विभिन्न पार्टीयों के नेता विभिन्न प्रत्याशियों की सीधे व असीधे तौर पर साथ देते रहे।
हालांकि विभिन्न पार्टीयों के नेताओं ने दूसरे बार्डो में निर्दलीयों के पक्ष मत डलवाने की कोशिश की। सबसे बड़ी जीत बार्ड नंबर गयारह में काग्रेस की संजीव रानी को निर्दलीय जसविंदर कौर ने 304 मतों से हराकर दर्ज की तो सबसे कम अंतर से निर्दलीय दीपक कुमार दीपा ने काग्रेस के विनोद कुमार को तीन मतों से हराया। इस चुनाव मेें जमकर भीतरघात भी हुया और इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहा एक बार्ड यहां काग्रेस के प्रत्याशी को हराने के करीव पांच पार्टीयां एकजुट हो गई तो काग्रेस के कई नेताओं के ईलावा जिस गुट ने बार्ड एक के प्रत्याशी को टिकट दिया था उस गुट के कई व्यक्ति भीतरघात करने से चूके नहीं। काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के पक्ष के दो चुनाव चिन्ह पर तो तीन निर्दलीय जीते, पंकज कृपाल गुट में उनकी पत्नी सहित दो जीते तो निमषा महिता का एक चुनाव जीता। इस तरह काग्रेस के आठ पार्षद चुनाव जीत कर आए माने जा रहे है। प्रंतू एक मंच पर सभी गुटों का आना मुशकिल है। लेकिन अगर काग्रेस गुटबाजी से ऊपर उठकर चनाव लड़ती तो दस से गयारह सीटों पर जीत दर्ज कर सकती थी। लेकिन काग्रेस की गुटबाजी के कारण गढ़शंकर में खंडित जनादेश जनता ने दिया। जिसके चलते अव अध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ का खेल होगा और इसमें जीत किसके हाथ लगेगी। यह तो समय ही बताएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का बड़ा एक्शन : 26 लग्जरी गाड़ियां, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त – 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क

जालंधर :  शहर में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज समेत अन्य के खिलाफ जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट टीम ने एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत...
article-image
पंजाब

इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब...
article-image
पंजाब

ओपन वर्ग में मुगोवाल ने मनोलिया को 2-1 से हरा कर ट्रॉफी पर ककया कब्जा..सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट सम्पन्न

अंडर-14 में कहारपुर व खेड़ा की टीम बराबर रहने पर खेड़ा ने टूर्नामेंट ट्राफी अपने नाम की। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सरपरस्त संत बाबा साधू सिंह व क्लव के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कल से धर्मशाला में सजेगी सरकार, तपोवन में गूंजेंगे 744 सवाल, विपक्ष ने कस ली कमर

शीतकालीन सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी, जिसमें डिप्टी स्पीकर का चुनाव और 744 सवालों पर तीखी चर्चा होने की उम्मीद एएम नाथ। धर्मशाला : पहाड़ों की रानी शिमला से अब सरकार का ठिकाना...
Translate »
error: Content is protected !!