खेलोंखेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार सदैव प्रयत्नशी: कैबिनेट मंत्री मीत हेयर

by

गढ़शंकर, 11 दिसम्बर : माननीय डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी के स्थानीय कार्यालय में पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार, प्रिंटिंग स्टेशनरी, साइंस टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, खेल और युवा सेवाएं और उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने डिप्टी स्पीकर साहिब के साथ विशेष मीटिंग की। डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने मंत्री के ध्यान में लाया कि विधानसभा गढ़शंकर ने देश को उच्च कोटि के खिलाड़ी दिए हैं जिनमें ओलंपियन जरनैल सिंह, मनीषा कल्याण, गुरदेव सिंह अर्जन पुरस्कार विजेता और कई अन्य खिलाड़ी रहे हैं। श्री रोड़ी ने कैबिनेट मंत्री से गढ़शंकर के लिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की मांग की। कैबिनेट मंत्री श्री मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गढ़शंकर में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। इस अवसर पर ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी, पीए हरजिंदर सिंह धंजल सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो : गढ़शंकर पहुंने पर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर का सम्मान करते डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मौसम विभाग का अलर्ट : माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना :

चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने शनिवार से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।  माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के क्षेत्रों में पड़ते 17 जिलों में ज्यादातर जगहों पर तेज गरज व चमक...
article-image
पंजाब

मेडिकल नशे पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई : मेडिकल स्टोरों की लगातार हो रही है जांच

होशियारपुर, 08 अक्टूबरः  आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल नशे पर रोक लगाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा होशियारपुर में लगातार मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। जानकारी...
article-image
पंजाब

पैंशनर्स एसोसिएशन ने वेतन सकेल व डीए का बकाया जारी करने की मांग

गढ़शंकर। पैंशनर्स एसोसिएशन दुारा हर महीने वाली होने वाली मीटिंग कमल देव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पैंशनर्स की मागों वेतन के सकेलों के बकाए, डीए का बकाया पंजाब सरकार से देने की मांग...
Translate »
error: Content is protected !!