तीन घंटे सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ : कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी ने की पूछताछ

by

कोटकपूरा : कोटकपूरा गोलीकांड में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने दोबारा पेश हुए। एसआईटी ने उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर उस उस समय विरोध प्रदर्शन कर रहे सिखों पर फायरिंग किसके आदेश पर की गई थी। सुखबीर सिंह बादल करीब 11:40 बजे के करीब सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में पहुंचकर एसआईटी के सामने पेश हुए।
इसके बाद उनसे एसआईटी प्रमुख (एडीजीपी) एलके यादव की अगुवाई वाली टीम ने पूछताछ की। इस दौरान वहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पता चला है कि इससे पहले भी सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने समन रिसीव नहीं होने का दावा किया था। ऐसे में इस बार उन्हें कूरियर और व्हाट्सएप पर भी समन भेजा गया था। यह घटना जिस समय हुई थी, उस समय सुखबीर सिंह बादल उप मुख्यमंत्री के पद पर थे। इसके अलावा उनके पास ही गृह विभाग का जिम्मा भी था।
इस मामले में एसआईटी एक बार सुखबीर सिंह बादल से दो बार पूछताछ कर चुकी है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से एसआईटी ने उनके सेक्टर-9 स्थित घर में पहुंचकर पूछताछ की थी। इसके अलावा उस समय के डीजीपी रहे सुमेध सिंह सैनी से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद उन्हें दो बार समन भेजा गया लेकिन सेहत ठीक न होने के चलते वह जांच में सामने नहीं हो सके थे।
तीन सीएम बदले जांच फिर भी अधूरी
कोटकपूरा गोलीकांड वर्ष 2015 में हुआ था। इसमें दो एफआईआर दर्ज की गई थीं और इस समय अवधि में अब तक तीन मुख्यमंत्री बदल चुके हैं लेकिन इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आई है। हालांकि मौजूदा सरकार ने दलील दी थी कि सत्ता में आते ही इस मामले की पूरी सच्चाई को सामने लाया जाएगा। एसआईटी यह पूछताछ हाईकोर्ट के आदेश पर कर रही है। एसआईटी अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में जमा करवाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आईबीएम के साथ छात्र उन्नति के लिए किया पहला एमओयू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन ने आईबीएम ( सीएसआरबॉक्स ) के साथ अपना पहला समझौता (एमओयू) साइन किया । इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल माहिलपुर में धारदार हथियारों से हमले में एक युवक घायल

माहिलपुर, 19 अगस्त : आज सुबह करीब 11 बजे सिविल अस्पताल माहिलपुर में उस वक्त भय का माहौल पैदा हो गया जब करीब एक दर्जन लोगों ने अस्पताल के गेट के अंदर खड़े एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में मेडिकल कैंप दौरान 270 मरीजों का चेकअप कर मुफ्त दवाईयां दी : मरीजों के ब्लड टेस्ट, ईसीजी व फुल बॉडी पैकेज के टेस्ट भी किए मुफ्त

गढ़शंकर। गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में श्री राधे कृष्ण मंडल व माता ज्वाला जी जागरण कमेटी द्वारा कारवाई जा रही  श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन आज मेडिकल कैंप लगाया।  कैंप का उदघाटन शास्त्री...
Translate »
error: Content is protected !!