डिप्टी स्पीकर स्पीकर रौड़ी ने सरकारी स्कूल डघाम का दौरा किया

by

गढ़शंकर, 15 दिसम्बर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा आज हलके के गांव डघाम के सरकारी हाई स्कूल सरकारी तथा प्राइमरी स्कूल का दौरा किया। इस मौके उन्होंने स्टाफ से भेंट कर स्कूल की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शिक्षा प्रणाली में सुधार हेतु गंभीर है। उन्होंने विश्वास दिलाया स्कूल की सभी जरूरतों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस मौके स्टाफ द्वारा स्कूल की जरुरतों संबंधी एक ज्ञापन भी श्री रौड़ी को सौंपा गया। इस अवसर पर गांव डघाम के पंचायत सदस्य जस्सी सहित हाई स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल, प्राइमरी स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह, मा. हरदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, वरिंदर कौर, सुदेश बाला, हरकमल सिंह, मैडम रीना व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हथकड़ी लगाई : अमेरिका में मृतधारी युवक को कृपाण उतारने के लिए कहा, मना करने पर लगाई हथकड़ी

जालंधर । अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ वहां की पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि यह कोई रंगभेद या घृणा का मामला नहीं है।...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पौधारोपण करना हर एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा किपर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार व अलग-अलग संगठन...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से की जीत दर्ज : दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर रही कांग्रेस

जालंधर। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से जीत दर्ज की और दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस रही। लोकसभा चुनाव 2024 में इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की ‘आपातकाल’ का किया निपटारा : सीबीएफसी यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की सामग्री किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुँचाए

चंडीगढ़   : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल...
Translate »
error: Content is protected !!