नंगल ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कौंसिल प्रधानगी के अधिकार स्पीकर राणा के.पी सिंह दिए:संजय साहनी

by

नंगल: ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी ने कहा के मैं शहर के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने 19 में से कांग्रेस को 15 वार्ड जितवाएं है। साथ ही विधान सभा स्पीकर राणा के.पी सिंह का आभार व्यक्त करता हूं। जिनकी बदौलत हम 15 सीटों पर जीत दर्ज कर सके है। जिनके विकास कार्यो और किए प्रचार के कारण कांग्रेस ने इतिहासिक जीत दर्ज की है। अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा शानदार नतीजे आने के उपरांत नंगल नगर कौंसिल की प्रधानगी  के चुनाव के सभी अधिकार स्थानीय विधायक तथा पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह को सौंप दिए गए हैं। क्योंकि 19 में से 15 सीटों पर जीत का श्रेय स्पीकर राणा के.पी को जाता है। जिनके दिशा निर्देशों के तहत हमनें यह चुनाव लड़ा। स्पीकर राणा के.पी जिसे भी कौंसिल अध्यक्ष चुनेंगे। सभी पार्षद स्पीकर द्वारा चुने कौंसिल प्रधान के साथ मिलकर शहर का विकास करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के जीते हुए सभी पार्षदों के द्वारा स्पीकर पंजाब विधानसभा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया है। इस अवसर पर सरोज,रोजी शर्मा, मनजीत कौर, सोनिया सैनी, सुरिंदर पम्मा ,परमजीत सिंह पम्मा, इंदु बाला, विद्यासागर, राजेश कुमार, अशोक पुरी, दीपक नंदा,  वीना ऐरी , अनीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संजय साहनी ने कहा के मैं वार्ड 2 के वोटरों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे 429 वोटों के फर्क से चुनाव जिताया। वार्ड वासियों ने मुझे दूसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। मेरी कोशिश रहेगी के कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत से वार्ड के पहले से भी बेहतर विकास करवाऊं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरे के बाबा पर जानलेवा हमला – मन्नू महंत के पेट और पांव में लगी गोलियां : अकेला देख बदमाशों ने दिया अंजाम

 फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में बदमाशों ने डेरे के बाबा पर जानलेवा हमला किया है। फिरोजपुर के गांव आसल में दो बदमाश मन्नू महंत बाबा पर दनादन गोलियां चला दी। घटना को अंजाम...
article-image
पंजाब

बरनाला में दलित लड़की से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज

बरनाला  ( मनजिंदर कुमार पैंसरा ) :- बरनाला के गांव धौला में एक दलित नाबालिग लड़की, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है, के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के...
article-image
पंजाब

रविनंदन शास्त्री के भजनों से बही श्रद्धा और भाव की गंगा, श्रद्धालुओं ने खूब लगाई डुबकियां

महामंडलेश्वर प्रकाशनंद सरस्वती जी महाराज और महंत उपेन्द्र पराशर जी ने दिया आशीर्वाद होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तऱफ से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी सरस्वती महाराज...
Translate »
error: Content is protected !!