मैगा पी.टी.एम. में अध्यापकों व अभिभावकों का उत्साह प्रशंसनीय: कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी मेंं आयोजित पी.टी.एम में की शमूलियत
जिले में यादगार रही पी.टी.एम, 492 सेकेंडरी व 1226 प्राइमरी स्कूलों में रहा उत्सव का माहौल
होशियारपुर, 24 दिसंबर:
स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा निर्देशों पर जिला होशियारपुर के समूह सरकारी स्कूलों में मैगा अभिभावक-अध्यापक मिलनी इंसपायर 2.0 करवाई गई। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से इस दौरान सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर का दौरा किया गया व अध्यापकों, छात्राओं व अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल ललिता रानी की ओर से डिप्टी कमिश्नर व मेहमानों का उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान कहा कि जिले के सभी सरकारी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी का प्रदर्शन कर रहे हैं और रेलवे मंडी स्कूल में छात्राओं के बहुपक्षीय विकास के लिए प्रशंसनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर पिछड़े विद्यार्थी राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही अनेक कल्याण योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं और जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के रोशन भविष्य के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज की पी.टी.एम. में अपने बच्चों की बेहतरी के लिए अभिभावकों में बेहद उत्साह देखने को मिला जो कि प्रशंसनीय है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल की प्राप्तियों, गतिविधियों के अलावा अलग-अलग लैबज व बच्चों की ओर से तैयार कलाकृतियों, प्रदर्शनी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मिशन सौ प्रतिशत के अंतर्गत विद्यार्थियों में पढऩे व लिखने की आदत को मजबूत करने के लिए रीडिंग कार्नर, अखबार, मैगजीन व साहित्य पढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के 492 सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ते 79836 विद्यार्थियों व 1226 प्राइमरी स्कूलों में पढ़ते 74362 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने इस मैगा मिलनी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह के अलावा इंचार्ज जिला शिक्षा सुधार टीम प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, जिला मीडिया कोआर्डिनेटर समरजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर योगेश्वर सलारिया भी उपस्थित थे।
आज आयोजित मैगा पी.टी.एम में जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह की ओर से इसके अलावा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लडक़े) टांडा उड़मुड़ व सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उड़मुड़ टांडा में अभिभावक-अध्यापक मिलनी का जायजा लिया। उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट की ओर से सरकारी हाई स्कूल जहानखेलां, सरकारी हाई स्कूल भागोवाल, सरकारी मिडिल स्कूल बहादुरपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खडक़ां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में मैगा पी.टी.एम. का जायजा लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी(ए) संजीव गौतम ने सरकारी प्राइमरी स्कूल मुकेरियां व सरकारी प्राइमरी स्कूल जाहदपुर जट्टा व उप जिला शिक्षा अधिकारी(ए) सुखविंदर सिंह ने सरकारी प्राइमरी स्कूल रुपोवाल, अंबाला जट्टां, रमदासपुरा, धुग्गा कलां में पी.टी.एम. में शमूलियत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में रहेगी 2 दिन की सरकारी छुट्टी : दफ्तर, स्कूल और बैंक रहेंगे बंद

चंडीगढ़। पंजाब में 2 और 3 अक्टूबर (बुधवार और गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा क्योंकि बुधवार को गांधी जयंती है और गुरुवार को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि कलश स्थापना है जिसके कारण यह...
article-image
पंजाब

स्थानीय निकायों की वित्तीय मजबूती पर जोर, मान बोले- टिकाऊ वित्तीय ढांचा जरूरी

सातवें पंजाब वित्त आयोग के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक; पंचायतों और नगरपालिकाओं की आय-व्यय व वित्तीय जरूरतों का व्यापक आकलन कर व्यावहारिक सिफारिशें देने की उम्मीद चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टरों व बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश : खन्ना पुलिस ने 5 सदस्य गिरफ्तार, 14 हथियार भी बरामद

खन्ना : खन्ना पुलिस ने गैंगस्टरों व बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों...
article-image
पंजाब

34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या : युवकों ने पंकज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, खून से लथपथ पंकज घटनास्थल पर दर्द से छटपटाता रहा , कुछ देर बाद मौके पर ही मौत

जालंधर : पंजाब के जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास के पट्टी सेखों निवासी 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलविंदर के बेटे पंकज डौल के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!