कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव अजनोहा में जागरुकता कैंप का आयोजन

by

होशियारपुर, 26 दिसंबर:
पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से पराली प्रबंधन अभियान संबंधी जिले के अलग-अलग ब्लाकों के गांवों में जागरुकता व प्रशिक्षण कैंपों व प्रर्दशनियों के अंतर्गत गतिविधियां की गई। इसी कड़ी में गांव अजनोहा में जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण) डा. मनिंदर सिंह बौंस ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर की ओर से पराली प्रबंधन के लिए वर्ष 2022-23 के दौरान माहिलपुर ब्लाक में गांव अजनोहा को अपनाया गया था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से शुरु किए गए पराली प्रबंधन अभियान के अंतर्गत व ब्लाक माहिलपुर, होशियारपुर के किसानों दूरदर्शी सोच व मेहनत के चलते ब्लाक माहिलपुर में पिछले कई वर्षों के मुकाबले 40 प्रतिशत के करीब पराली को आग लगाने के मामले कम हुए हैं। इस संबंधी उन्होंने समूह किसानों की प्रशंसा भी की। डा. बौंस ने इसके साथ ही धान की पराली प्रबंधन के बाद बुआई गेहूं वाले खेतों के खुराकी व नदीन प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी दी व रबी की फसलों गेहूं, आलू व गोभी सरसों के सर्वपक्षीय कीट प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
सहायक प्रोफेसर(कृषि इंजीनियरिंग) डा. अजैब सिंह ने पराली प्रबंधन व मानक गुढ़-शक्कर उत्पादन के जरुरी बिंदु सांझे किए व सहायक प्रोफेसर(पशु विज्ञान) डा. कंवरपाल सिंह ढिल्लों ने सर्दियों में पशुओं की संभाल व खुराकी प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कृषि विकास अधिकारी डा. हरप्रीत सिंह ने विभागीय गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला व पराली प्रबंधन अभियान में ब्लाक माहिलपुर के किसानों के भरपूर सहयोग का धन्यवाद किया।
कैंप में गांव अजनोहा के लंबड़दार गुरमुख सिंह, हरविंदर सिंह खालसा, इंद्रप्रीत सिंह रवि, जसकरन सिंह, टहल सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कृषि संबंधी अपनी शंकाओं संबंधी माहिरों से विचार चर्चा की। अंत में गांव अजनोहा व पंजौड़ में पराली प्रबंधन के बाद सुपर सीडर व स्मार्ट सीडर मशीनों से बीजी गेहूं के खेतों का दौरा कर निरीक्षण भी किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की माॅडल की अश्लील वीडियो वायरल : ड्रग्स के धंधे से शामिल होने से मना किया तो पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल की …माॅडल के गंभीर आरोप

चंडीगढ़ । पंजाब की एक मॉडल ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने ड्रग्स के धंधे में शामिल होने से मना किया तो पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर बिना सहमति...
article-image
पंजाब

नेत्रदान संस्था की साप्ताहिक बैठक , नया सदस्य शामिल : नेत्रदान के फॉर्म भरने वालों का किया सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नेत्रदान संस्था होशियारपुर की साप्ताहिक बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल अस्पताल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संस्था की गतिविधियों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से गांव-गांव लोगों को कुपोषण से सावधान करते हुए किया जाएगा जागरुक

पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से, कुपोषण के खात्मे के लिए होगी अलग-अलग गतिविधियां 31 मार्च तक लगातार होंगी गतिविधियां होशियारपुर : महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से...
Translate »
error: Content is protected !!