चोरी की नाकाम कोशिश : पीएनबी बैंक पालदी में की चोरों ने

by

माहिलपुर – थाना माहिलपुर के फगवाड़ा रोड पर पड़ते गांव पालदी की पीएनबी बैंक में चोरों ने सेंध लगा कर चोरी करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। इस बात की सूचना बैंक अधिकारियों को तब मिली जब चोरों ने बैंक में चोरी करने की कोशिश की तो बैंक में लगे सुरक्षा उपकरण सायरन बजने लगा तो चोर वहां से भाग गए। बैंक अधिकारियों को इस बात की जानकारी सुबह हुई जब महिला कर्मचारी सफाई करने के लिए 9 बजे पहुंची उसने इस बात की सूचना तुरंत बैंक अधिकारियों को दी और सूचना मिलने पर कोटफातुही चौकी इंचार्ज एएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस बल के साथ बैंक में पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर बैंक की दीवार में सेंधमारी कर दाखिल हुए थे और सायरन बजने के कारण वह चोरी करने में नाकाम रहे। माहिलपुर पुलिस ने बैंक अधिकारियों के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
फ़ोटो :
पीएनबी बैंक पालदी में चोरों ने चोरी करने के लिए दीवार तोड़कर बनाया रास्ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीबीआई कोर्ट ने पंजाब में 7.8 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामला : 7 आरोपियों को सुनाई तीन साल की सजा

चंडीगढ़- सीबीआई की अदालत ने पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 7.8 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सात व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। मुख्य आरोपी...
article-image
पंजाब

दिलवर राम बाबा ने गणमान्यों की मौजूदगी में आरोपों को नकारा

गढ़शंकर। बीते दिनों एक परिवार द्वारा गांव के ही बाबा दिलवर राम पर आरोप लगाया था कि बाबा ने उनके परिवार को वहमों में डालकर लाखों रुपए की ठगी की है। पीड़ित परिवार ने...
article-image
पंजाब

कार-स्कूटी की टक्कर : स्कूटी नहर में गिरी, 1 की मौत दूसरा घायल

माहिलपुर : आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोटफतूही स्टेशन पर बिस्त दोआब नहर के किनारे बनी सड़क पर एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनो स्कूटी सवार स्कूटी...
article-image
पंजाब

लिवासा हॉस्पिटल्स में मेगा हेल्थ कैंप 14 नवंबर को

होशियारपुर  : गुरुपर्व के पावन अवसर पर लिवासा हॉस्पिटल्स, पंजाब के अपने पांच अस्पतालों होशियारपुर , मोहाली, होशियारपुर, खन्ना, नवांशहर और अमृतसर में 14 नवंबर को नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन कर...
Translate »
error: Content is protected !!