प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा

by

होशियारपुर : पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास में नए मील पत्थर स्थापित किए जाने का सिलसिला निरंतर जारी है और इस साल के अंत तक पंजाब सरकार ने कई एतिहासिक फैसले लेकर जहां जनता से किए वायदे एक साल पूरा होने से पहले ही पूरे कर दिए हैं वहीं विकास कार्य एवं प्रोजैक्टों पर भी काम तेजी से जारी है। इसी कड़ी के तहत नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से रिहायशी एवं कमर्शियल प्रापर्टीज़ का लाभ जनता को देने के लिए प्रापर्टीज़ की नीलामी करवाई जा रही है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से करवाई जाने वाली नीलामी संबंधी जानकारी देते हुए दी। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने बताया कि नीलामीकर्ता के रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर से शुरु की जा चुकी है जोकि 3 जनवरी 2023 को सायं 5 बजे बंद होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बिड 4 जनवरी को सुबह 9 बजे शुरु होगी और 6 जनवरी को सायं 5 बजे बंद होगी। उन्होंने बताया कि रिहायशी एवं कमर्शियल प्लाट खरीदने का यह सुनहरी मौका है और इसे खरीदने के इच्छुक जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। श्री जिम्पा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बिजली, पानी एवं सीवरेज जैसी महत्वपूर्ण एवं मौलिक सुविधा को लेकर जनता को बड़ी राहत दी है तथा इसके अलावा प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए भी पूरी वचनबद्धता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नीलामी पूरी तरह से पारदर्शिता से करवाई जाएगी और नीलामी में प्रापर्टी खरीदने वालों को औचारिकताओं उपरांत उनकी प्रापर्टी का अधिकार दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने विकास कार्यों की तरफ अधिक ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते अधिकतर लोग अपने अधिकारों एवं लाभों से वंचित रह गए थे। लेकिन ये आम आदमी की सरकार है और सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ हरेक नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी नीलामी संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

VAJRA CORPS HONOURS VALOUR AND

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/July 26 : Vajra Corps today observed the 27th Anniversary of Kargil Vijay Diwas with profound solemnity and military traditions, paying rich tributes to the exceptional bravery and ultimate sacrifice of the Indian...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार्ति चिदंबरम पर नया शिकंजा, वीज़ा घोटाले में CBI की चार्जशीट

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पैसे लेकर चीनी नागरिकों को देश का...
article-image
पंजाब

जिम्पा की रगों में मां पार्टी के लिए बगावत का खून, सुधरने का मौका देने के बावजूद चौथी बार की गद्दारी: डा. नंदा -जिम्पा की पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

होशियारपुर । ब्रह्मशंकर जिम्पा द्वारा कांग्रेस पार्टी से बार-बार बगावत किए जाने के बावजूद उन्हें पार्टी ने सुधरने का मौका दिया। लेकिन, जिम्पा पार्टी से मिले सम्मान को पचा नहीं पा रहे तथा उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी : चार राज्यों के लिए 43 की टिकट फाइनल -पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कमलनाथ के बेटे को भी फिर से टिकट

अजायब सिंह बोपाराय। नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस सूची...
Translate »
error: Content is protected !!