कनाडा में माहिलपुर के युवक की संदिग्ध हालत में मौत :28 वर्षीय मोहित शर्मा 5 वर्ष पहले उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था।

by

माहिलपुर : कनाडा के ओंटारियो राज्य के टीमन हट शहर मे उपमंडल गढ़शंकर के माहिलपुर ब्लाक के गांव चंदेली के 28 वर्षीय युवक के संदिग्ध हालत में मौत की खबर मिलने पर गांव में मातम छा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए 28 वर्षीय मोहित शर्मा के पिता तिरलोक नाथ शर्मा ने बताया कि उसका बेटा 5 वर्ष पहले उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था और अपनी शिक्षा पूरी होने के बाद वहां रह कर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि वह स्वयं सीआरपीएफ में कार्यरत है और उनकी ड्यूटी जम्मूकश्मीर में है। उन्होंने बताया कि कनाडा से उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि मोहित शर्मा का शव संदिग्ध हालात में मिला है और उसके शरीर पर पहने हुए गहने और पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटियां और एक पुत्र है जिनमे से एक बेटी कनाडा व दूसरी इंग्लैंड में है और मोहित शर्मा दोनों से छोटा इकलौता बेटा था। तिरलोक नाथ शर्मा ने बताया कि मोहित शर्मा शिक्षा पूरी करने के बाद एक कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता था। उन्होंने कहा कि वह स्वयं कनाडा जाकर बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच सरकार से चाहते हैं। मिरतक की मां गीता शर्मा ने रोते हुए बताया कि मोहित शर्मा के चाचा का बेटा दो दिन पहले उसके पास पहुंचा था और मोहित शर्मा उसे 31 दिसंबर व 1 जनवरी 2023 के मध्य क्लब जाने की बात कहकर गया था लेकिन वापस नही लौटा।
फ़ोटो :
मिरतक मोहित शर्मा की फ़ाइल फोटो।
शोकाकुल पिता तिरलोक नाथ शर्मा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपुरा की बहन रघबीर कौर का देहांत : राजनितिक, समाजिक व धार्मिक संगठनों के किया दुःख प्रकट

होशियारपुर / जालंधर । आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा की अस्सी वर्षीय बहन रघबीर कौर का देहांत हो गया था।  आज उनका अंतिम संसकार...
article-image
पंजाब

जन्म अस्थान निर्मल कुटिया टूटोमाजारा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर को समर्पित समागम 29 जुलाई को होगा : बाबा मखन सिंह , बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव टूटो मज़ारा के जन्म अस्थान निर्मलकुटिया ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी में मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह जी और संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से समूह...
article-image
पंजाब

दरबार बापू गंगा दास जी में भगवान श्री चंद्र जी का प्रकाश पर्व 12 सितंबर को मनाया जाएगा

होशियारपुर। दलजीत अजनोहा  :  अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी के दरबार  माहिल पुर में भगवान श्री चंद्र जी महाराज का 530 वा प्रकाश पर्व दरबार के मुख्य सेवादार मनदीप  सिंह बैंस के नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें सीएम सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  इंजेक्शन न मिलने से हुईं देवराज शर्मा की मौत मामले में जिन भी अधिकारियों ने घटिया साजिश रचकर पीड़ित परिवार पर उंगली उठाई और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया,...
Translate »
error: Content is protected !!