मनीला में कबड्डी कोच गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या : लूट के इरादे से की गई, वह फाइनेंस के कारोबार से भी थे जुड़े

by

मोगा : फिलीपींस की राजधानी मनीला में मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव पाखरवाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि गुरप्रीत करीब चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने फिलीपींस गया था। कारोबार चलाने के अलावा वह मनीला में युवाओं को कबड्डी की कोचिंग भी देता था। गुरप्रीत की हत्या उस समय की गई, जब वह काम से लौटने के बाद घर पहुंचे थे। गुरप्रीत सिंह को निकट से गोलियां मारी गई हैं। ऐसी आशंका है कि गुरप्रीत सिंह की हत्या लूट के इरादे से की गई है, क्योंकि वह फाइनेंस के कारोबार से भी जुड़े थे। उनके पास अच्छी खासी नकदी थी। गुरप्रीत सिंह की हत्या की खबर के बाद निहाल सिंह वाला उपमंडल के पाखरवाड़ गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर वापस लाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल्फी वाले से 350 की कुल्फियां और 500 नकद छीन कर युबक फरार

गढ़शंकर। होशियारपुर रोड पर गांव सतनौर की हड्डा रोड़ी के पास सुबह करीव 11 वजे  2 अज्ञात युवाओं ने पहले कुल्फी बाले शिव दयाल राम को आवाज देकर रोका फिर किरपान दिखाकर धमकाया,  फिर...
article-image
पंजाब

मौत को मात देकर लौटीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

अमृतसर : पंजाब ही नहीं पूरी दुनिया में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चित पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू एक बार फिर सियासत में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधवा, निराश्रित, परित्यक्त, विकलांग महिलाओं के बच्चों को मिलेगी मदद – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर खर्च होंगे 53 करोड़ : संजय रत्न

  विधायक ने सुखाश्रय परिसर लुथान में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ज्वालामुखी – विधायक संजय रतन ने कहा कि सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल, दोहलरों (माहिलपुर) में गुरबाणी के आसरे से नया सत्र 2025-26 शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों (माहिलपुर) ने पवित्र गुरबाणी की विशेष भक्ति सेवा के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत की। स्कूल में 21 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब जी...
Translate »
error: Content is protected !!