सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पोकलेन मशीन, दो टिपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो इलेक्ट्रिक जनरेटर, एक टैंकर और एक बड़ा छानना जब्त

by

ऊना : संतोषगढ़ के बाद अब पुलिस ने हरोली के सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात को पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर अवैध खनन में जुटे वाहनों को जब्त किया। टीम ने मौके से एक पोकलेन मशीन, दो टिपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो इलेक्ट्रिक जनरेटर, एक टैंकर और एक बड़ा छानना कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सिंगा गांव की एक पहाड़ी पर अवैध खनन की शिकायत लगातार मिल रही थी। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल के नेतृत्व पुलिस और खनन विभाग की टीम ने रविवार रात को सिंगा में दबिश दी। इस मौके पर अवैध खनन में जुटी मशीनरी टीम को मिली। टीम ने मौके पर पाया कि एक स्टोन क्रशर के पास बड़ी ऑफलाइन मशीन द्वारा पहाड़ी पर खुदाई करके टिपर भरे जा रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही मशीन चालक और अन्य वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने जांच करने के बाद सभी वाहनों और मशीन को कब्जे में ले लिया। इसमें एक खुदाई करने वाली पोकलेन मशीन, दो टिपर एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो इलेक्ट्रिक जनरेटर, एक टैंकर और एक बड़ा छानना कब्जे में लिया। मौके पर टीम को बड़े स्तर पर अवैज्ञानिक तरीके से अवैध खनन हुआ मिला। वहीं, जसवीर सिंह ने बताया कि जमीन उनकी पुश्तैनी है और यह उन्होंने हरियाणा के तीन लोगों को लीज पर दी है। बता दें कि संतोषगढ़ में अवैध खनन को लेकर हाल ही में बड़ी कार्रवाई की गई है। करीब डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया था। इस मामले में एसआईटी जांच पड़ताल कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने सोमवार दोपहर को घटनास्थल का दौरा किया और विभिन्न पहलुओं को लेकर जायजा लिया। बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। राजस्व व अन्य विभागों से खनन को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी और अवैध खनन का पूरा पता लगाया जाएगा। मामले में नियमानुसार जांच चल रही है। पुलिस टीम ने बाथू के समीप स्वां नदी के पास अवैध खनन में जुटे वाहनों को जब्त किया। पुलिस ने मौके से एक पोकलेन और एक टिपर को जब्त किया। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल का कहना है कि पुलिस द्वारा रविवार रात को विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर खनन करने वाली मशीनें और वाहन जब्त किए हैं। मामले में कार्रवाई चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर मत्स्य विभाग ने की कार्रवाई : दो दिवसीय सघन अभियान चलाकर 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना

एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: गोविंद सागर झील में अवैध मछली शिकार और प्रतिबंधित जाल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए मत्स्य विभाग बिलासपुर ने दो दिवसीय सघन अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप : बिहार ने हिमाचल को 5-0 और महाराष्ट्र ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से हराया

हमीरपुर 21 नवंबर। महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को यहां अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमरे में मृत मिले पिता-पुत्र, दम घुटने से मौत की आशंका : सोए थे अंगीठी और हीटर जलाकर

रोहित जसवाल। ऊना : गांव जलग्रां में पिता-पुत्र की शनिवार रात को दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि पिता-पुत्र रात के समय कमरे में अंगीठी और हीटर जलाकर सोए थे।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन : श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते –  श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम

गढ़शंकर :  माता नैना देवी मंदिर, झोनोवाल में चल रही भागवत कथा संपन्न हो गई। श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी...
Translate »
error: Content is protected !!