राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका

by

पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंडी गोबिंदगढ़ से अगले पढ़ाव के बाद अब शाम तकरीबन 6.10 बजे खन्ना पहुंच गई। रास्ते में हल्की बूंदाबांदी भी थी, लेकिन राहुल गांधी के कदम आगे बढ़ते रहे हैं। रात भर राहुल गांधी व उनके समर्थक खन्ना में ही रुकेंगे।
वीरवार सुबह कश्मीर गार्डन मल्हीपुर के पास से यह यात्रा दोबारा शुरू होनी है। दोपहर 12 बजे समराला चौक पर विराम लिया। 25 किलोमीटर की ये पद यात्रा बिना ठहराव के होगी और बीच में सिर्फ टी-ब्रेक ही ली ।
पंजाब में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। आज उन्होंने लाल रंग की पगड़ी पहनी है, जिसे पहनकर वह यात्रा में भी चल रहे थे । कल केसरी रंग की दस्तार सजाई थी। सरहिंद से शुरू हुई यात्रा दोपहर मंडी गोबिंदगढ़ पहुंच कर राहुल गांधी ने कुछ देर आराम किया और पूर्व सैनिकों से मुलाकत की। विश्राम के बाद राहुल गांधी एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखे। मंगलवार गोल्डन टेंपल में माथा टेकते समय और सुबह यात्रा शुरू करते समय पहनी पगड़ी को उन्होंने दोपहर के बाद उतार दिया।खास बात यह रही कि भारत जोड़ो यात्रा में अब तक पंजाब में राहुल को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई। जिसमें आगे-पीछे और दोनों किनारों पर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा।
यात्रा की शुरूआत के संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। RSS-BJP के लोग एक धर्म को दूसरे, एक भाषा को दूसरे से लड़ाने में लगे हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमें देश को दूसरा रास्ता मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि हमने सोचा कि इस यात्रा को भारत के सबसे बड़े मुद्दों नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई को उठाना चाहिए और इन मुद्दों के खिलाफ लड़ना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि हम इस यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। यह यात्रा बोलने की नहीं बल्कि सुनने की है। हम सुबह 6 बजे उठते हैं, लगभग 25 किमी चलते हैं और 6-7 घंटे आप सभी को सुनते हैं। उसके बाद 10-15 मिनट तक हम अपने विचार रखते हैं। इस यात्रा की भावना ‘सुनना’ है।

यात्रा का थीम सॉन्ग रिलिज :
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब के लिए यात्रा का थीम सॉन्ग रिलिज किया। गाना पंजाबी भाषा में है। जिसमें यात्रा के फूटेज लगाए गए हैं। ‘दस नाल साड्ढे हून कौण चलूगा… इक तेरा कदम, इक मेरा कदम, मिल जावे जुड़ जावे सारा वतन… चली चली, चली-चली भारत जोड़ो यात्रा चली.. ये गाने के बोल हैं। जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा चुनाव के लिए नहीं देश में नफरत के माहौल को बदलने के लिए है। देश को जोड़ने के लिए है।
लुधियाना में कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर :
लुधियाना में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने से पहले कांग्रेस भवन के बहार कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। पोस्टर पर किसी ने 1947 में भारत के विभाजन व 1984 के दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। हाथ से लिखे पर्चे में लिखा गया है कि ‘राहुल गांधी जवाब दें.. 1947 में भारत तोड़ा 20 लाख से अधिक निर्दाष मारे गए। कांग्रेस ने 84 में समाज तोड़ने का काम किया, 1984 में समाज तोड़ने व 1947 में देश तोड़ने का काम कांग्रेस ने किया। आम जनता’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज , होशियारपुर में विदायगी समारोह का धूम धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर एम भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-2 की ओर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैश से भरे 156 बैग बरामद, जिसमें 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली : इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी

रांची :  शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में झारखंड और ओडिशा में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। इनकम टैक्स...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अमृतधारी के छात्र-छात्राओं को 1.24 लाख वजीफा की राशि के चेक वितरित

भुलेवाल राठां की छात्रों से सिक्खी के साथ जुड़ने का आग्रह गढ़शंकर । स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक केमेटी दुआरा अमृतधारी विद्यार्थियों के लिए भेजी 1...
article-image
पंजाब

सतनौर रेलवे पलेटफार्म के निर्माण कार्य में घटीया मटीरियल लगाने के आरोप प्रर्दशन

गढ़शंकर । नवांशहर से जेजों को जाने वाली रेलवे लाईन के के नवीनीकरण तहत सतनौर रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे पलेटफार्म पर घटीया मीटिरियल के उपयोग को आरोप लगाते हुए सीपीआईएम के जिला...
Translate »
error: Content is protected !!