हादसे में घायल व्यक्ति को दी जाएगी दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने घटनास्थल का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा
होशियारपुर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज कमेटी बाजार होशियारपुर का दौरा करते हुए उस घटना स्थल का जाजया लिया जहां पिछले दिनों एक ओवरलोड ट्राली पलट गई थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान की ओर से हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए 2 लाख रुपए की सहायता दिलाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान जिला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि वे यकीनी बनाएं कि ओवरलोड वाहन सडक़ों पर न दौड़े और विशेषकर ऐसे वाहन बाजारों में बिल्कुल न आएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कंट्रोलर खाद्य व आपूर्ति विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि वे जांच करवाएं कि विभाग की ओर से ओवरलोड ट्राली क्यों भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर कमजोर पुलियों व सीवरेज के मेन होल की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी बाजार की सडक़ निर्माण के मुद्दे पर भी गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बाजार के दुकानदारों व निवासियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही हैं और गलत काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर पार्षद प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल के अलावा रंजीत राणा व अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ का इलाके की पंचायतों ने किया शानदार स्वागत

गढ़शंकर: गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ हरभजन सिंह द्वारा आज कार्यभार संभाला गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की पंचायतों के सरपंचों द्वारा बी.डी.पी.ओ हरभजन सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका शानदार स्वागत किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को दे डाला अंजाम : प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था होटल में

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर अपने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी प्रेमिका ने घटना को उस समय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला की एएसआई शिवानी भला को किया सम्मानित

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / पंचकूला, 15  जून। पंचकूला पुलिस की महिला सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शिवानी भला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, जनसेवा एवं कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!