महिलाओं को 1500 रुपए का और एक लाख युवाओं को रोजगार का इंतजार : पहली कैबिनेट में इन दोनों वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित

by

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस ने चुनाव से पहले 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता और पहली ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। पहली कैबिनेट में इन दोनों वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई।
कैबिनेट खत्म होने के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि वादे के मुताबिक, पार्टी महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता देगी। मगर, इसे पूरा करने से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई। इसमें स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल व पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सदस्य बनाए गए हैं। यह कमेटी अगले एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर सरकार 1500 रुपए देने को लेकर निर्णय लेगी। कैबिनेट ने कांग्रेस के चुनावी “प्रतिज्ञा पत्र’ को सरकार का नीति दस्तावेज बनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में किए सभी वादे पांच सालों में पूरा करेगी। किसी भी वर्ग को नाराज नहीं किया जाएगा। इसी तरह कांग्रेस ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में 5 सालों में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा कर रखा है। पहली कैबिनेट में इसे पूरा करने से पहले सुक्खू कैबिनेट ने दूसरी मंत्री मंडलीय उप समिति गठित की है। यह कमेटी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में बनाई गई, जो देखेगी कि पहले साल में किस तरह एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जा सके। इस कमेटी में जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का किया आग्रह

रोहित जसवाल। ऊना/ नई दिल्ली : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार रवैया  अपनाने के लिए उनका आभार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी में वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध खनन गतिविधियों की संभावनाओं पर चर्चा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 नवम्बर. ऊना जिले में स्वां नदी में खनन गतिविधियों को वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध ढंग से पुनः आरंभ करने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च से पीएचसी व एचएससी में लगना शुरू होंगे कोविड वैक्सीनः डीसी

वैक्सीन लगवाने के लिए अपना मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड साथ लाएं ऊना  – कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण अभियान 15 मार्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर लगना आरंभ हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडी मेहलोग, 24 जून (तारा) : वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से एंटी ड्रग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!