जमकर बहस : मांग पत्र सौंपने पहुंचे बीत कमेटी के सदस्यों और डिप्टी स्पीकर के बीच जमकर बहस हुई

by

19 जनवरी को गुरुवार को झुंगिया में एक वजे फूंका जाएगा डिप्टी स्पीकर का पुतला
बीत भलाई कमेटी की अगुवाई में लोगो ने लगाया पांच घंटे ट्रैफिक जाम
गढ़शंकर – बीत भलाई कमेटी द्वारा बीत क्षेत्र की मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को मांग पत्र देने पहुंचे तो बीत क्षेत्र के लोगों और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के उस समय तीखी बहस हो गई जब डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मांगें संबंधी विस्तृत जानकारी देने को कहा। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गयी और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी मांग पत्र लिए बिना ही अपने कार्यालय चले गए। इससे खफा होकर उक्त लोगों ने डिप्टी स्पीकर कार्यालय के सामने धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस व अन्य सदस्यों ने बताया कि बीत इलाके में गत लंबे समय से लग रहे लंबे बिजली कटों तथा गढ़शंकर – श्री आनंदपुर मार्ग पर बिजली कार्यालय के सामने धरना देकर एक्सियन को ज्ञापन सौंपा और एक्सियन ने 24 घंटे बिजली सप्लाई का आश्वासन दिया। इस के पश्चात अन्य मांगों संबंधी डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन देने पहुंचे तो दोनों पक्षों में बहसबाजी होने पश्चात बीत भलाई कमेटी ने डिप्टी स्पीकर के स्थानीय कार्यालय समक्ष सड़क पर धरना लगा दिया। इस मौके पर लोगों ने आरोप लगाया कि डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के जगह बीत भलाई कमेटी के नेताओं पर नशीले पदार्थ बेचने व अन्य तरह के आरोप लगा दिए, जिससे लोगों ने यातायात रोक दिया और धरना दिया।
बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस व अन्य सदस्यों ने बताया की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के रवैये के खिलाफ कल 19 जनवरी एक वजे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी का पुतला अड्डा झुंगिया में फूंका जाएगा।
उधर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि जब उन्होंने जब बीत भलाई कमेटी से मांगों की विस्तृत जानकारी मांगी तो लोंगो ने बहस करनी शुरू कर दी जिससे इस तरह का माहौल बन गया। इस मौके पर बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस, रमेश लाल किसाना, नरिंदर सिंह सोनी, सतीश राणा, तीर्थ सिंह मान, रामजी दास चौहान, गरीब दास बीटन, कुलभूषण कुमार, दविंदर सिंह राणा, दर्शन सिंह मट्टू, कुलविंदर चाहल, जगदेव सिंह, मानसोवाल, गौरव राणा, सूबेदार अशोक शर्मा, रविंदर नीटा व चौधरी अच्छर सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संचित सेठी को शिव सेना पंजाब ने जिला युवा अध्यक्ष की सौंपी जिमेदारी

होशियारपुर : शिवसेना पंजाब की एक विशेष बैठक होशियारपुर साधु आश्रम के नजदीक हिंदू नेता युवा संचित सेठी की अगुवाई में हुई। जिसमें शिवसेना पंजाब के युवा उत्तर भारत प्रमुख मिक्की पंडित दोआबा के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-49D में ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी झाड़ियां में लगी आग, बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू……. पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ के सेक्टर-49D स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाउस...
article-image
पंजाब

आतंकवाद, गैंगस्टरों और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी : डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह

अमृतसर, 16 अक्टूबर . पंजाब के डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण Police ने आतंकवाद, नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि Chief...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई बाबा बालक नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 अक्टूबर :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!