सी.जे.एम. की ओर से केंद्रीय जेल, नशा छुड़ाओ केंद्र व लीगल लिटरेसी क्लब शेरगढ़ का दौरा

by

होशियारपुर :जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल में महिला कैदियों व हवालातियों को लीगल एड क्लीनिक में मुहैया करवाई जाने वाली नि:शुल्क सहायता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों की बैरकों में जाकर उनके मुश्किलें सुनी व साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी हासिल की। उन्होंने जेल के अंदर कैदियों को दिए जाने वाले खाने संबंधी रसोई घर का जायजा लिया। इस मौके पर जेल सुपरिडैंट अनुराग कुमार आजाद, डिप्टी सुपरिडैंट सर्बजीतन सिंह व अमृतपाल सिंह भी मौजूद थे।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नशा छुड़ाओ केंद्र होशियारपुर में सैमीनार करवाया गया, जिस दौरान नशा करने वाले व्यक्तियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने इस दौरान उन्हें नि:शुल्क कानूनी सहायता, स्थायी लोक अदालत व नालसा स्कीमों संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर काउंसलर संदीप, अजय व मैडम चंदन भी मौजूद थे।
इसी कड़ी में अपराजिता जोशी की ओर से लीगल लिटरेसी क्लब, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़ होशियारपुर का भी दौरा किया गया, जिस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता, स्थायी लोक अदालत, नालसा स्कीमों व 11 फरवरी 2023 को जिला व सब-डिविजन स्तर पर लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी जागरुक किया। इस मौके पर प्रिंसिपल राजन अरोड़ा, लीगल लिटरेसी क्लब के इंचार्ज बलविंदर सिंह, लेक्चरार मनोज दत्ता भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लगभग 48 जन समस्याएं हुई प्राप्त : सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुलैहड़ में सुनी जन समस्याएँ, मौक़े पर किया समाधान

ऊना, 18 जनवरी – जिला ऊना के हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। सरकार गांव के द्वार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी साक्षी वर्मा और एडीएम ने पाड़छु पुल का किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सरकाघाट, 25 जून।  पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन लाल ने बुधवार को पाड़छु पुल के समीप जलभराव के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। डॉ. मदन कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मिलता है मौका – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हंै। डाॅ. शांडिल ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी…निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान किया जाएगा सुनिश्चित: DC राहुल कुमार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 अप्रैल: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!