तीसरे पुत्र बिट्टू की भी नशे से मौत : दो बेटों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो चुकी

by

अमृतसर : गांव चाटीविंड के एक युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। परिवार की आर्थिक हालत इतनी दयनीय है कि मृतक की मां के पास बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पैसे तक नहीं थे। गांव के लोगों ने पैसे इकट्ठे किए और महिला को दिए ताकि उसके बेटे का अंतिम संस्कार किया जा सके।
महिला राजबीर कौर लोगों के घरों में काम करके अपना पेट भरती थी। इससे पहले भी राजबीर कौर के दो बेटों की नशे से ही मौत हो चुकी है। पहले से ही एक बेटे की बच्चों को वह पाल रही है। अब उसके तीसरे पुत्र बिट्टू की भी नशे से मौत हो गई है। बिट्टू के भी दो बच्चे है और उसकी पत्नी गर्भवती है। महिला ने बताया कि उसका बेटा काफी समय से नशे का सेवन कर रहा है। उसने अस्पताल से अपने बेटे का इलाज भी करवाया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। बेटा अस्पताल से दवा भी ले रहा है। दो दिन पहले उसके बेटे की हालत खराब हो गई और अब बिट्टू इस दुनिया को अलविदा कह गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा 

गढ़शंकर, 7 मई: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पंजाब राज बिजली बोर्ड मंडल गढ़शंकर द्वारा वर्किंग कमेटी की बैठक की गई तथा प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर पूरे पंजाब में सीआरए 295/19 तहत भर्ती किये सहायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी और महाराष्‍ट्र की तर्ज पर दिल्‍ली में भी भाजपा बना सकती है दो डिप्‍टी सीएम

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर चर्चाओं के बीच, पार्टी नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने बताया...
article-image
पंजाब

विन्नी पूरी को पहले जन्म दिवस की शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव हैबोवाल की विन्नी पूरी को उसके पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकानाएं और सतलुज ब्यास टाइम्स की और से विन्नी पूरी के पिता दीपक पूरी व माता उमा पूरी को बधाई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस ​​​​​​​का इंटरव्यू हुआ था सिग्नल ऐप पर : नहीं पकड़ पाते जैमर सिग्नल ऐप और विकर मी जैसे ऐप का इस्तेमाल

चंडीगढ़ : जेल के अंदर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सिग्नल ऐप के जरिए हुआ था। यह खुलासा डीजीपी प्रबोध कुमार की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी ने हाईकोर्ट बताई। इस मामले में...
Translate »
error: Content is protected !!