8 बकरियाँ व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी :

by

गढ़शंकर – माहिलपुर इलाके में चोरों का गिरोह सक्रिय है कोई सामान उठा रहा है तो कोई घरों से कीमती सामान, वही इलाके में पशुओं को चोरी करने का चोर गिरोह भी सक्रिय है। मंगलवार की रात पशु चोर गिरोह ने सैला चौकी के गांव पोसी से एक मजदूर की झोपड़ी में 8 बकरियां व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर ली, मजदूर को इस बात की जानकारी सुबह होई जब वह सोकर उठा। चोरी की शिकायत पुलिस को करते हुए मजदूर सगे भाइयों सुंदर राम, गेंदा राम, गब्बर व राजू ने बताया कि वह यूपी के रहने वाले हैं और पिछले 15 वर्षों से पोसी गांव में रहकर मजदूरी का काम करते हैं और उन्होंने अपनी झोपड़ी में 8 बकरियां पाली हुई थी। उन्होंने बताया कि इनमें से दो बकरियां उनके दामाद सतबीर की है जो उनके साथ ही रहता है। उन्होंने कहा कि सुबह बकरियां बाड़े में न देखकर उन्होंने आसपास ढूंढा पर नही मिली। उन्होंने कहा कि चोर बाहर खड़े ट्रेक्टर की बैटरी भी चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। माहिलपुर पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली के टावर पर चढ़कर विरोध कर रहे लाइनमैन से पूर्व मंत्री मजीठिया मिले

मुख्यमंत्री शहीद भगत सिंह के नाम पर युवाओं और समाज के अन्य वर्गो को धोखा न दें : मजीठिया पटियाला: 28सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बिजली के...
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की पूरी श्रृंखला का भंडाफोड़ : एनसीबी ने दो अफगान नागरिकों सहित 16 लोगों को किया गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने पंजाब के लुधियाना से चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की पूरी श्रृंखला का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने दो अफगान नागरिकों...
article-image
पंजाब

ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से किया गया सम्मानित

दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रसिद्द ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और राष्ट्रनिर्माणकारी विज्ञापनों और लघु फिल्मों के निर्माण के लिए 16 फ़रवरी 2025 को दिल्ली में “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से...
article-image
पंजाब

ड्राइवर को पिंजरे में बंद कर पीटने का आरोप : टिप्पर पलटा तो मालिकों का गुस्सा ड्राइवर पर फूटा

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच; ड्राइवर को पैरों में गिरकर माफी मांगने और ‘जीजा’ कहने के लिए मजबूर करने का दावा पटियाला, 2 अक्टूबर। पटियाला में टिप्पर पलटने के...
Translate »
error: Content is protected !!