नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित : लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 25 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी है और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे बुधवार डी.ए.वी. कालेज में राष्ट्रीय वोटर दिवस के जिला स्तरीय समागम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) दरबारा सिंह रंधावा, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसे सफल बनाने में मतदाताओं की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को अपना मतदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के त्यौहार में हम सबकी भागीदारी होनी बहुत जरूरी है और हमें बिना किसी लालच में आए अपने विवेक के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
जिला चुनाव अधिकारी ने इस दौरान चुनाव के काम में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते कहां की वे सारा वर्ष वोट बनाने के काम में लगे रहते हैं तथा चुनाव आने पर उसे पूरी तनदही से क रवाते हैं। इस मौके पर उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिए तथा युवा मतदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई।
कोमल मित्तल ने इस दौरान बेस्ट चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी के तौर पर विधान सभा क्षेत्र 39- मुकेरियां एस.डी.एम. कवंलजीत सिंह को सम्मानित किया। इसके अलावा चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह, मेघा मेहता, क्लर्क राजन मोंगा, चंद्र मोहन, शालिनी, सिमरनजीत कौर, जसप्रीत सिंह, बैस्ट बी.एल.ओ. विधान सभा क्षेत्र 40-दसूहा हरजिंदर सिंह, विधान सभा क्षेत्र 39-मुकेरियां रुप लाल, बेस्ट नोडल अधिकारी स्वीप दक्ष सोहल के अलावा चुनावों में अहम भूमिका निभाने वाले अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में सुखजीत सिंह, गोपाल कृष्ण, सादिया कौर, प्रीति, सोफिया, रिक्की कुमारी, माधव पुरी, स्लोगन प्रतियोगिता में अनिशा, राधिका भल्ला, अनामिका कौर, पोस्टर मेकिंग में मंदीप कौर, राधिका भल्ला, स्पीच में करुणा जसवाल, किरनदीप कौर के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने विद्यार्थियों को भी डिप्टी कमिश्नर ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान देश के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री राजीव कुमार का संदेश भी सुनाया गया। इस आयोजन में लोगों व वोटरों को चुनाव में वोट डालने की महत्ता से परिचित करवाने के साथ-साथ मतदान के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान वोटर जागरुकता संबंधी नुक्कड़ नाटक, गीत, बोलियां, भंगड़ा का भी प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर स्वीप जिला नोडल अधिकारी मैडम रचना कौर, डी.ए.वी कालेज के वाइस प्रिंसिपल रजनीश खन्ना, डिप्टी डी.ई.ओ. धीरज वशिष्ट, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा, लेक्चरार संदीप सूद, चंद्र प्रकाश सैनी, रविंदर कुमार आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

19 फरवरी को चंडीगढ़ में पोल खोल रैली : पंजाब और चंडीगढ़ के 40 हजार से अधिक कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे : मुकेश

गढ़शंकर । पंजाब-यू.टी. कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा द्वारा ककपनी मांगों के लिऐ चंडीगढ़ में की जा रही प्रदेश स्तरीय रैली के लिए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की बैठक स्थानीय गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष सखदेव...
article-image
पंजाब

नेत्रहीन बच्चों को जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने वितरित किए कंबल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में संचालित जिला रेड क्रॉस सोसायटी विशेष बच्चों, बाढ़ प्रभावितों, जरूरतमंद महिलाओं और बेसहारा लोगों के लिए एक मसीहा के रूप में काम कर रही...
article-image
पंजाब

5 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ : अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान,डा. इंद्रबीर निज्झर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, फौजा सिंह सरारी

सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का सोमवार को मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों को सायं पांच बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।...
article-image
पंजाब

जमानत याचिका खारिज : रिश्वत मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की जमानत की याचिका मोहाली कोर्ट की ओर से खारिज

चंडीगढ। रिश्वत मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत की याचिका मोहाली कोर्ट की ओर से खारिज कर दी है। अरोड़ा को अदालत ने 19...
Translate »
error: Content is protected !!