गढ़शंकर में कोरोना का धमाका, 9 नए पॉजिटिव मिले 

by
गढ़शंकर : गढ़शंकर में कोविड-19 कोरोनावायरस ने फिर से तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गढ़शंकर शहर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित आज 9 नए मामले सामने आने से एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। अब तक शहर में कुल 254 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से 211 स्वस्थ हो चुके हैं, 6 की मौत हो चुकी है, 1 फरार है और अब 36 मामले एक्टिव हैं जो घरों में क्वारंटीन किए गए हैं। एसएसओ गढ़शंकर डॉ चरनजीत पाल ने जानकारी देते बताया कि अब सामने आने वाले कोरोना  के मामले कुछ नई किस्म के हैं जो सभी सिंप्टोमेटिक हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की हिदायतों की सख्ती से पालना करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अब शहर में सेंपलिंग बढ़ाई जा रही है  उन्होंने बताया कि आज एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित शहर में 9 नए मामले सामने आए हैं जो गढ़शंकर के विभिन्न वार्डों से संबंधित हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
Translate »
error: Content is protected !!