पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली : बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली

by

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर कैंट थाने में तैनात एक मुलाजिम ने एक महिला मुलाजिम को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। दोनों को एक एक बच्चा है और दोनों ही शादीशुदा हैं। मुलाजिम का शव सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखा है जबकि महिला की मौत मोगा के अस्पताल में हुई है। पंजाब के फिरोजपुर कैंट थाने में तैनात एक मुलाजिम ने एक महिला मुलाजिम को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। दोनों को एक एक बच्चा है और दोनों ही शादीशुदा हैं। गोली थाना कैंट के अंदर रात 12:30 बजे के करीब मारी गई है। मुलाजिम का शव सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखा है जबकि महिला की मौत मोगा के अस्पताल में हुई है।
मरने वाली लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर फिरोजपुर कैंट पुलिस थाने में तैनात थी। वहीं उसे गोलियां मारने वाला कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह फिरोजपुर पुलिस लाइन में तैनात था।
एक्टिवा को कार से टक्कर मारी, घेरकर मारी 5 गोलियां:
शुरूआती जानकारी के मुताबिक रविवार रात को अमनदीप कौर पुलिस थाने से ड्यूटी खत्म करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रही थी। जब वह बाबा शेर शाह वली पीर के पास पहुंची तो गुरसेवक कार पर वहां आया। उसने अमनदीप की एक्टिवा को कार से टक्कर मारी। फिर वह कार से नीचे उतरा और अमनदीप को ताबड़तोड़ 5 गोलियां मार दी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। अमनदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खुद को तलवंडी चौक पर गोली मारी :
अमनदीप को गोलियां मारने के बाद गुरसेवक कार में तलवंडी चौक पहुंचा। वहां उसने खुद को भी गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहा है कि इसके पीछे की वजह की जांच की जा रही है। दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि विभाग में होने की वजह से आपस में जान-पहचान रहती है, लेकिन इस घटना के पीछे की पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर सब डिविजन को प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम कर जताया विरोध

गढ़शंकर l सब डिविजन गढ़शंकर को नये प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम लगाकर इसका विरोध जताया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मुझे गाली दी-पीड़िता बोली …पहलगाम हमले को लेकर मोहाली में कश्मीरी छात्रा के साथ बदसलूकी

मोहाली  :  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में गु्स्सा उबाल पर है. इस बीच पंजाब के मोहाली में खरड़ में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला...
article-image
पंजाब

बाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च को: कुलवीर सिंह

गढ़शंकर, 13 मार्च (रानबाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च ‌दिन रविवार को गांव गढ़ी मानसोवाल में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष कुलवीर...
article-image
पंजाब

सड़ोआ ने पनाम को 3-2 के अंतर से हराया – पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल मैच का किया आयोजन

गढ़शंकर,  9 जनवरी: होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सुरेन्द्र लांबा आई.पी.एस. एसएसपी होशियारपुर के दिशानिर्देशों के तहत गढ़शंकर पुलिस ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!