डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश : 12 गांवों की पंचायतों के साथ बैठक कर गांवों की समस्याओं की ली जानकारी

by

डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने “जनसभा” कार्यक्रम तहत लोगों की समस्याएं जानीं
गढ़शंकर, 1 फरवरी : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालेवल लल्लियां में क्षेत्रीय विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने जनसभा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों की 12 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांवों की समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि भगवंत मान सरकार गांवों से चलती है और प्रशासनिक अधिकारी अब गांवों में आकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे और अब लोगों को अधिकारियों के पीछे चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। श्री रौड़ी ने सभी गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे उनके द्वारा दिये ज्ञापनों पर जल्द कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम इंद्रप्रीत सिंह, तहसीलदार श्री तपन भनोट, दलजीत सिंह खख डीएसपी, चरणजीत सिंह चन्नी, मैडम मनजिंदर कौर बीडीपीओ गढ़शंकर, बलदीप सिंह सरपंच इब्राहिमपुर, ब्लॉक समिति सदस्य सुरिंदर कौर, बघेल सिंह पहलवान, तरलोचन सिंह, संजय कुमार पिपलीवाल, लखवीर सिंह सरपंच, हरमेश लाल सरपंच, राजीव ठाकुर सरपंच, जसपाल सिंह सरपंच डेरों, इकबाल कौर सरपंच कालेवाल, बलवीर कौर दीनोवाल कलां, हरजिंदर धंजल आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परिवार के साथ मनाई दिवाली

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में अपने परिवार के साथ विधिवत पूर्जा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख शांति की कामना...
article-image
पंजाब

*गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 11 अक्तूबर को करवाया जाएगा : रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद के भतीजे के शराब ठेके पर फायरिंग, कर्मचारी गंभीर घायल

अमृतसर :   जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब ठेके पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में ठेके पर...
Translate »
error: Content is protected !!