फायरिंग के 24 घंटे बाद ही 4 लुटेरे गिरफ्तार : 2 पिस्तौल 32 बोर, 4 जिंदा रौंद, एक रिवाल्वर 32 बोर, 5 जिंदा रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक के साथ-साथ छात्रों से छीना हुआ बाइक बरामद

by

जालंधर : पुलिस ने न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाकर छात्रों से बाइक छीन फरार होने के मामले को 24 घंटे में सुलझाते हुए 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे 2 पिस्तौल 32 बोर, 4 जिंदा रौंद, एक रिवाल्वर 32 बोर, 5 जिंदा रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक नंबर पीबी 08 डीडब्ल्यू 2209 के साथ-साथ छात्रों से छीना हुआ बाइक पैशन-प्रो पीबी-02डीएम-9386 बरामद किया है।
लुटेरों ने न्यू अमृत बिहार में फायरिंग करके दहशत मचा दी थी। लुटेरों ने वहां पर दुकान से घर खाना खाने जा रहे सलेमपुर मुसलमाना निवासी सुरिंदर के मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। सुरिंदर नीचे गिर गया। जब सुरिंदर ने मुंह बांधे लुटेरों को कुछ बोला तो उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद लुटेरों ने अपना मोटरसाइकिल वहीं पर छोड़ दिया और स्कूल से घर जा रहे छात्रों को रोककर उनका बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात स्थल पर चार लुटेरों में से दो ने गोलियां चलाई थी जबकि दो वहां पर खड़े रहे। आरोपियों की पहचान जोतनाथ उर्फ काका मूल निवासी शेखूपुरा हाल निवासी प्रीत नगर कपूरथला, विकास कुमार उर्फ बिल्ला निवासी अवतार पुर (ढिलवां) कपूरथला, बोबी निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर, अजय कुमार उर्फ अजू पुत्र विनोद कुमार निवासी राजा गार्डन बस्ती बावा खेल जालंधर रूप में हुई है।
20 वारदातें लुूट की कबूल की : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों लुटेरों को कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान से इनसे गहराई से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पकड़ने के बाद की गई प्राथमिक पूछताछ में लुटेरों ने 20 लूट की वारदातें कबूल की हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने 6 जनवरी को कपूरथला चौक पर जो 5000 रुपए लूटने की घटना हुई थी उसे भी जोतनाथ और बॉबी ने अंजाम दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिमला का  तापमान 26.3 डिग्री पहुंचा और ऊना का 34.2 के पार

  शिमला का  तापमान 26.3 डिग्री पहुंचा,मार्च में निचला पारा कभी नहीं हुआ इतना अधिक शिमला :  मार्च में पहली बार शिमला में गर्मी ने पिछले सारे रिकार्ड  तोड़े और 26.3 डिग्री तक तापमान...
article-image
पंजाब

गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के माेगा में 14 मार्च काे करेंगे ‘बदलाव रैली’

चंडीगढ़, 26 फरवरी :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में ‘बदलाव रैली’ का आयोजन करेगी, जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। पंजाब भाजपा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य :सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई एएम नाथ । धर्मशाला, 11 मई : पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीवीएमवी में अप्रिटिंगशिप के लिए हिम गौरव के ट्रेनी जल्दी करें आवेदन

ऊना : भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड संचाई (वीवीएमवी) नंगल में हिम गौरव आईटीआई से फिटर, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन व इलैक्ट्रोनिक्सि मकैनिक ट्रेडों में आईटीआई पास युवक 31 मई 2023 से पहले पहले अपनी शैक्षिणक व...
Translate »
error: Content is protected !!