आखिर कांग्रेस ने सांसद परनीत कौर तत्काल प्रभाव से निलंबित : परनीत पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हुए भाजपा की मदद करने के आरोप

by

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पटियाला से सांसद परनीत कौर के खिलाफ आखिर कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। परनीत पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हुए भाजपा की मदद करने के आरोप हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस की अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी की तरफ से परनीत को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें परनीत से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ पार्टी से निलंबन की कार्रवाई क्यों न की जाए।
कांग्रेस की अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी तारिक अनवर की तरफ से जारी प्रेस बयान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की तरफ से परनीत कौर के खिलाफ एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाए गए थे कि पटियाला से सांसद परनीत कौर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए भाजपा की मदद कर रही है। पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी कुछ इसी तरह से विचार परनीत कौर के खिलाफ व्यक्त किए थे। इस शिकायत को अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी के पास भेजा गया। कमेटी ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद परनीत कौर को पार्टी से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिनों के अंदर जवाब भी मांगा गया है।
गौरतलब है कि भले ही कांग्रेस पार्टी ने परनीत कौर के खिलाफ अब जाकर कार्रवाई की हो, लेकिन परनीत कौर पिछले साल हुए पंजाब विधानसभा चुनावों के समय से खुलकर कांग्रेस से नाता तोड़कर अपनी अलग पार्टी पीएलसी बनाने वाले अपने पति कैप्टन अमरिंदर सिंह के हक में चुनाव मैदान में उतरी थीं। इसके बाद भी वह कईं बार पटियाला में भाजपा के समागमों में हिस्सा लेते देखी गई हैं। जबकि कांग्रेस के सभी समागमों से वह लगातार दूरी बनाए थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
पंजाब

मोरवाली ट्रिपल मर्डर :  आरोपी जसबीर सिंह बब्बू निवासी बसियाला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरवाली में हुए ट्रिपल मर्डर में फरार चल रहे को आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गढ़शंकर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ सयुंक्त ऑपरेशन में ग्रिफ्तार...
article-image
पंजाब

सेहत मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने जारी किया नोटिस

चंडीगड़ । पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया। यह मामला आम आदमी पार्टी की पटियाला महिला विंग की पूर्व प्रधान...
article-image
पंजाब

‘मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने…हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार..अपने लोगों से पूछो कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल पंजाब से राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने AAP पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि पंजाब की राज्यसभा सीटें बेची...
Translate »
error: Content is protected !!