पीट-पीटकर कर हत्या : पैसे के लेन देन को लेकर

by

खन्ना : लुधियाना निवासी राजन सलूजा (48) की उन्हीं के साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उनके साथी जगजीत सिंह उर्फ टोनी जो फाइनेंसर का काम करता है व उसके साथ राहुल कपूर, सुरेश व हरिओम ने पैसे के लेन देन को लेकर जब राजन सलूजा की हद से ज्यादा पिटाई कर दी और उन्हें लगा कि यह मर सकता है, तो वह उसे गाड़ी में डालकर दोराहा के एक निजी हॉस्पिटल के बाहर छोड़ गए। जिसके बाद राजन सलूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने राजन सलूजा के बेटे योगेश के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे योगेश ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि रविवार की शाम आरोपी हमारे घर आए थे, क्योंकि मेरे पिता उनके साथ उनकी फाइनेंसर कंपनी में काम करते थे। वह मेरे पिता को यह कहकर साथ ले गए कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। परंतु जब काफी देर रात तक नहीं लौटे तो मैंने अपने पिता को फोन किया लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। जब मैंने आरोपी जगदीश सिंह को फोन कर दो उसने कहा कि हमने तुम्हारे पिता को लुधियाना के समराला चौक के पास छोड़ दिया था।
योगेश ने आगे बताया कि जब हमें समराला चौक पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था जिसके बाद मेरे भाई इशांत सिंगला को दोराहा थाने से फोन आया। उन्होनें बताया कि एक व्यक्ति हमें दोराहा के निजी हॉस्पिटल में मिला है जिसकी जेब से आपका नंबर है आप दोराहा के राजवंत हॉस्पिटल आ जाइए। हॉस्पिटल जा कर मैंने अपने पिता की शिनाख्त की। सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के सरपंच और पंच अब बिना अनुमति नही जा सकते विदेश

चंडीगढ़  : पंजाब के सरपंचों और पंचों के लिए नए आदेश लागू हो गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब सरपंच और पंच बिना अनुमति विदेश नहीं जा सकेंगे। पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई...
पंजाब

बीत इलाके में 6 जनवरी को बिजली 10 से 3 रहेगी बन्द

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। बीत इलाके में 11कवि फीडर भवानीपुर, अचलपुर,झूँगी, पंडोरी व हैबोवाल के अंतर्गत पड़ते गांवों में 6 जनवरी को सुबह दस से शाम तीन त बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी अतिरिक...
article-image
पंजाब

30 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद : बठिंडा में गैंगस्टर का साथी हथियार समेत गिरफ्तार

चंडीगढ़ l पंजाब पुलिस को सीमा पार नशा और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ दो बड़ी कामयाबी मिली हैं। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने फिरोजपुर से 30.672 किलो हेरोइन बरामद कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

3 लाख 88000 हजार रूपए की ठगी : तीन व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर, 1 खिलाफ बिभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पढ़ने गांव संथवा के एक व्यक्ति द्वारा तीन व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे 3 लाख 88000 हजार रूपए की ठगी करने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!