केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर : किसान-मजदूरों ने काला दिवस मनाया

by

गढ़शंकर – कुल हिंद किसान सभा व कुल हिंद मजदूर यूनियन ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ट्रक यूनियन गढ़शंकर में कैप्टन करनैल सिंह की अगुवाई में केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर किसान मजदूर विरोधी करार देते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान व मजदूरों को संबोधन करते हुए कामरेड दरशन सिंह मट्टू व प्रेम सिंह राणा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट में किसानों व मजदूर विरोधी बजट है, इस बजट में मनरेगा योजना को 33 प्रतिशत कम किया गया है व किसान योजनाओं में आठ हजार करोड़ रुपये कम किये गए हैं जिसके चलते किसान व मजदूर भलाई योजनाओं को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि उनका सगठन सरकार के इस कदम का विरोध करते हैं और इसके लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर चैन राम, संतोख सिंह, पियारा राम, सुखविंदर सिंह, कमल सिंह, अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, प्रेम सिंह, अजायब सिंह, जोगिंदर सिंह, बनारसी, राजकुमार, सुरजीत व अमरजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या : गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। यह दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया कि अमेरिका के...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना (PM-VBRY) के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना (PM-VBRY) के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज क्वांटम पेपर मिल्स लिमिटेड, सैला खुर्द, गरशंकर में ईपीएफओ रीजनल ऑफिस जालंधर द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग बोला- हमारा तरीका गलत, लेकिन इरादा नहीं

कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक देखने को मिला है. बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर देश में फायरिंग करवाई है. कई जगहों पर फायरिंग हुई. लॉरेंस गैंग से जुड़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत : 11 साल से अधिक समय से हिसार केंद्रीय कारागार में थे बंद

चंडीगढ़ : हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को जमानत मिल गई है। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल 11 साल से अधिक समय से हिसार...
Translate »
error: Content is protected !!