1 किलो हेरोइन व 27 लाख की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर दबोचा : आरोपी से बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद

by

तरनतारन : पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 1 किलो हेरोइन व 27 लाख की ड्रग मनी समेत दबोचा है। आरोपी से बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने इस बारे में तरनतारन थाने में केस दर्ज कर लिया है। पिछले कुछ समय से जहां नशा तस्कर काफी सक्रिय हुए हैं । वही पुलिस भी नई रणनीति के साथ काम कर रही है। सीमावर्ती जिलों में स्थापित की गई ग्रामीण चौकस समितियों से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है । इसके अलावा एससचओ से लेकर एसएसपी तक की जिम्मेदारी तय होने से पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है।खासकर प्रत्येक पुलिस मुलाजिम की बीट तय होने से अपराधों में काफी कमी आने लगी है। इतना ही नहीं अमृतसर जिले में तो पुलिस ने काफी सब मात्रा में हेरोइन तस्कर अन्य लोगों को काबू किया है। पुलिस जांच में यह साफ हो चुका है कि हेरोइन सरहद पार से आ रही है। साथ ही इसमें शामिल लोग अपने ड्रोन के जरिये भी नशा मंगवा रहे हैं। इतना ही नहीं इस काम में आरोपी अति आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे है । पुलिस भी अपने जवानों को इस चीज से लड़ने के लिए अपडेट कर रही है। इसके अलावा गांवों को भी सरकार ने एक नया ऑफर दिया है । जो गांव नशा मुक्त होंगे, उन्हें विकास कार्य के लिए अतिरिक्त फंड दिए जाएंगे। इस चीज की वजह से भी कई काम अच्छा काम कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप कार्याकर्ताओं दुारा बंगा चौक के अकाली दल के धरने के बाद पड़ी गंदगी की सफाई के बाद रिंकू वेदी के दर्द का गुस्सा फूटा विधायक रोड़ी पर

आप के विधायक रोड़ी ने अपने घर के समक्ष किया नजायज कबजा : वेदी विधायक रोड़ी ने कहा कोई कबजा नहीं किया सिर्फ घर के आगे पड़े गड्डे भरे गढ़शंकर: अकाली दल बादल दुारा...
article-image
पंजाब

सरकार के दावे की खुली पोल, ‘बारिश’ से मंडियों में पड़ी और ट्रकों में ले जाए जा रहे गेहूं की बोरियां भीगीं : खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की बोरियां में भरा गेहूं हुआ गीला

गढ़शंकर, 29 अप्रैल : गढ़शंकर की अनाज मंडी में लिफ्टिंग की धीमी गति और तिरपाल की कमी के कारण सोमवार को हुई बारिश के कारण गेहूं से भरी बोरियां भीग गई। इस बारिश ने...
article-image
पंजाब

छत पर खड़ी महिला को लगी गोली : अज्ञात शूटर के खिलाफ केस दर्ज

बटाला। थाना सिविल लाइन के अधिकार क्षेत्र गौंसपुरा के एक घर की छत पर खड़ी एक महिला को पेट में एक दम चुभन महसूस हुई और जब परिजनों को बताया और देखा तो पेट...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
Translate »
error: Content is protected !!