वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए फैलाई जाए जागरुकता: कोमल मित्तल

by

लोगों को बूथ लैवल अधिकारियों को सहयोग देने की अपील की
होशियारपुर : 20 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ-साथ समूह वोटरों को भी अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्य के लिए बूथ लैवल अधिकारियों को अपना पूर्ण सहयोग दें। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक के दौरान अलग- अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पहले से रजिस्टर्ड वोटर, वोटर हैल्पलाइन एप एन.वी.एस.पी व फार्म 6-बी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पहले भरे जाने वाले फार्मों( फार्म नंबर 6,7 व 8) में तब्दिलियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि फार्म नंबर 6 नई वोट बनवाने के समय आधार कार्ड की जानकारी भी भरी जानी है। वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 में वोट काटने का कारण स्पष्ट करना होगा। फार्म नंबर 8 में किसी किस्म का संशोधन करवाने या अपनी वोट एक बूथ से दूसरे बूथ, विधान सभा से बाहर तब्दील करवाने के लिए, डुप्लीकेट वोटर कार्ड जारी करवाने के लिए भरा जाना है। जिसमें पहले से भरे जाने वाले फार्म नंबर 8-ए व 001 को खत्म कर दिया गया है। पी.डब्लयू.डी वोटर को वोटर सूची में मार्क करने के लिए भी अब फार्म नंबर 8 ही भरा जाएगा।
मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने उन्हें पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए कहा। उन्होंने तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को हिदायत करते हुए कहा कि रिकवरी संबंधी मामलों में गंभीरता दिखाई जाए व डिफाल्टरों की लिस्ट बना कर आगे की कार्रवाई शुरु की जाए। उन्होंने बैठक के दौरान फसल ऋण राहत योजनाओं, कोर्ट केसों के अलावा अन्य विषयों पर जानकारी हासिल की। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, वन स्टाप सैंटर, चाइल्ड प्रोटैक्शन यूनिट आदि योजनाओं का भी जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान, मिड डे मील, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग संबंधी भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DIG भुल्लर : 2 जांच एजेंसियां और करोड़ों का खजाना अब हाईकोर्ट करेगा सबसे बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी, DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़ा मामला अब एक हाई-प्रोफाइल कानूनी जंग में बदल गया है। यह कहानी सिर्फ भ्रष्टाचार की नहीं है, बल्कि यह एक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर विरोध में प्रदर्शन

बेरोजगार लाइनमैनों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गढ़शंकर, 8 जून: पेंशनर्स एसोसिएशन, टेक्निकल सर्विसेज यूनियन तथा कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से मंडल गढ़शंकर के समक्ष पंजाब...
article-image
पंजाब

केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

चंडीगढ़- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब शाखा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाला। उन्हें 28 मई को इस पद के लिए नियुक्त...
article-image
पंजाब

7 अगस्त की चंडीगढ़ महारैली में फेडरेशन की होगी बड़ी भागीदारी: मक्कन वाहिदपुरी

गढ़शंकर, 1 अगस्त: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन, ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक नहरी विभाग कार्यालय में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश स्तरीय नेता मक्कन सिंह वाहिदपुरी तथा जत्थेदार...
Translate »
error: Content is protected !!