110 नशीली गोलियों सहित औरत गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक औरत को 110 नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली गोलियों के सहित  गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया की एसआई सुभाष चंद्र ने पुलिस पार्टी सहित नवांशहर मार्ग पर पुल के पास नाका लगाया हुआ था। संदेह के आधार पर एक औरत को रोककर तलाशी ली तो उसके हाथ में पकड़े काले रंग के लिफाफे में लपेटे हुए अल्प्राजोलम 0.5 के 11 पत्ते बरामद हुए। प्रत्येक पत्ते में 10-10 गोलियां थी। जिस संबंधी औरत कोई कागजात पेश नहीं कर सकी।पुलिस ने औरत को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 22बी- 61-85 तहत मामला दर्ज किया है। कथित दोषी औरत की पहचान संदीप पत्नी कश्मीरा निवासी देनोवाल खुर्द के रूप में हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिन्द किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया

गढ़शंकर : कुल हिन्द किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस राजिंदर सिंह की अध्यक्षता में गांव भज्जल में मनाया गया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते कुल हिन्द किसान सभा के राज्य सचिव...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ व पंजाब भाजपा की आयोजित मीडिया वर्कशॉप : मीडिया से संबंधित सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया

चंडीगढ़, 10 जनवरी :  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ व पंजाब प्रदेश की साझी मीडिया वर्कशॉप सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें मीडिया से संबंधित सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाक रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान को हिरासत में लिया : गलती से पंजाब की सीमा की थी पार

फिरोजपुर :  पंजाब सीमा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वह अनजाने में सीमा...
article-image
पंजाब

पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की होगी घोषणा : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पाेस्ट कर घोषणा की कि आने वाले पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की घोषणा की जाएगी। बता दें...
Translate »
error: Content is protected !!