नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार : तंज कसते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे

by

शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे हैं। उनका काम है कि वह सरकार के कार्यों में नुक्स निकालते रहें। मगर हमें अपना काम करना है,इसलिए जो जनता के हित में है, सरकार वही कर रही है।
सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए चौहान ने सरकारी संस्थानों को लेकर विपक्ष के हमलों पर काउंटर अटैक किया। मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सफाई देते हुए कहा कि सत्ता में आते ही राज्य सरकार ने अपने 3 वादों को पूरा किया है। मंत्री ने कहा कि डेढ़ लाख कर्मचारियों के OPS के मुद्दे को पहले ही कैबिनेट में बहाल कर दिया गया। इसे जारी करने के लिए वर्क आउट किया जा रहा है।
युवाओं को नौकरी देने के लिए विभागों से मांगी रिपोर्ट :
हिमाचल में 18 से 60 साल तक की महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा भी सरकार ने पहली कैबिनेट में पूरा किया है। सब कमेटी बनाकर उसकी रिपोर्ट आने पर सरकार इस पर अगला फैसला लेगी। हिमाचल में हर साल 100000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की बात पर मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस संबंध में विभागों से रिपोर्ट मांगी गई थी, जो अभी तक उन्हें नहीं मिली है।
रिपोर्ट के आधार पर सरकार अपना अगला फैसला लेगी।
6 महीने में 900 संस्थान खोलना भाजपा का चुनावी स्टंट :भाजपा पर हमला बोलते हुए मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 6 महीने में 900 संस्थानों को खोलना भाजपा का चुनावी स्टंट था। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बिना किसी बजट और पैरामीटर के ही संस्थानों को खोल दिया। चौहान ने कहा कि बंद किए गए जिन संस्थानों के पैरामीटर सही पाए गए, सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए उन संस्थानों को खोलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई स्कूल फगोटी के कमरों का उदघाटन किया, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 03 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर नई दिल्ली विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला 2024 से संबंधित सांस्कृतिक संध्या उपसमिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की बैठक की अध्यक्षता,एएम नाथ। चंबा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में सांस्कृतिक उपसमिति की बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!