सांसद मनीष तिवारी ने पुल के निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक गांव वासियों को सौंपा

by

पटियाला की राव पर पुलों के निर्माण में देरी के लिए सरकार की निंदा की
खरड़, 7 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव टांडा में पटियाला की राव पर पुल के निर्माण हेतु जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट का चैक इलाका निवासियों को भेंट किया गया। इस दौरान उन्होंने 5 नदियों पर पुल बनाने में हो रही देरी के लिए राज्य सरकार की निंदा की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि बरसाती नदियों के तेज बहाव में कांग्रेस की महिला पंच व उनके पति की बहने से मौत के बाद पुल के निर्माण हेतु उन्होंने ग्रांट देने का ऐलान किया था। उन्होंने 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक इलाका निवासियों को भेंट किया। उन्होंने कहा कि पटियाला की राव पर 5 पुलों के निर्माण नाबार्ड द्वारा फंड जारी करने के बावजूद निर्माण में पंजाब सरकार द्वारा देरी की जा रही है। इनके ढीलेपन के चलते चलते 3 महीने में होने वाले काम को 3 साल लग जाते हैं। उन्होंने इस बारे में डिप्टी कमिश्नर से बात की है।
हलका इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू ने कहा कि सांसद तिवारी ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चल रहे मांग को हल करते हुए नाबार्ड से फंड जारी करवाए थे। अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि पुलों का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए।
इस दौरान अन्य के अलावा, हल्का इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू, सरपंच सज्जन सिंह, हरनेक सिंह तकीपुर, गुरनाम सिंह पंच, कृष्ण कुमार बिल्ला एमसी, बिट्टू सिंह परोल, सुखविंदर सिंह पंच, संगीर सिंह, किरपाल सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति की बेसबॉल बैट से पिटाई, पत्नी-सास समेत 4 पर केस : ₹30,280 और सोने की चेन छीनने का आरोप

जगराओं। अखाड़ा नहर पुल के पास घरेलू विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, सास और दो अन्य लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख ठगे : पंजाब-यूपी से कनेक्शन – कमीशन के चक्कर में बेचते खाता

जीरकपुर : साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें :दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!