शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर परिचर्चा आयोजित

by
ऊना, 27 फरवरी – जिला परिषद सभागार में आज शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद ऊना की अध्यक्षा नीलम कुमारी ने की। कार्यक्रम में शिक्षा खंड ऊना के ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों ने भाग लिया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे जिसमें आम जनमानस विशेषकर जन प्रतिनिधियों की भूमिका भी अहम होगी।
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने भी अपने अनुभव सांझा किए और एसएमसी सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों को शिक्षा सुधारों में अपनी सहभागिता दर्ज करने के लिए प्रेरित किया।
जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा देवेन्द्र सिंह चैहान ने समग्र शिक्षा के तहत प्रति वर्ष मिलने वाली ग्रांट्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय प्रबंधन समिति इन ग्रांट्स का समय पर समुचित प्रयोग करें ताकि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हो सकें।
इसके अलावा जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मनीश पटयाल ने भी अपने विचार रखे और प्री-प्राईमरी समन्वयक मीना शर्मा ने प्री-प्राईमरी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। आपदा प्रबंधन समन्वयक संजीव ठाकुर ने खेल खेल में शिक्षा के उद्देश्य से सरकार द्वारा आरंभ किए गए इंडिया टोय फेयर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर बीपीओ सोमपाल धीमान, किशोरी लाल, सुरिन्द्र मोहन, सतपाल सैणी, प्रवेश शर्मा, बीआरसीसी अश्वनी कुमार व नीरज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वारघाट से थापना सड़क मार्ग यातायात के लिए 31 दिसम्बर तक बंद : थेह से भुहाड रोड़ सभी प्रकार के वाहनों के लिए 27 दिसम्बर तक बंद

एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसम्बर: जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि स्वारघाट उपमण्डल के स्वारघाट से थापना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ करने वाला अमरीश राणा व उसका साथी गिरफ्तार

ऊना  : थाना गगरेट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में अमरीश राणा व उसके सहयोगी अमित मनकोटिया को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। इनके खिलाफ 16 अप्रैल 2025 को ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 54 करोड़ रुपये खर्च : केवल सिंह पठानिया*

*बीडीओ कार्यालय रैत का नया भवन अगले एक वर्ष में होगा पूर्ण* *”कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं” — केवल पठानिया* एएम नाथ। शाहपुर, 3 जुलाई।  उपमुख्य सचेतक एवं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
Translate »
error: Content is protected !!