जालंधर पर उप चुनाव : कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों के साथ दो-दो सहप्रभारी नियुक्त , पूर्व मंत्री विधायक राणा गुरजीत सिंह और पूर्व मंत्री अवतार हेनरी को जिम्मेदारी नहीं

by

जालंधर:लोकसभा सीट जालंधर पर उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों के साथ दो-दो सहप्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा से आगे बढ़ते हुए 9 विधानसभा हलकों में सिर्फ इंचार्ज ही नहीं लगाए, बल्कि साथ में दो-दो को-इंचार्ज भी लगाए हैं। जालंधर की सीट पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद रिक्त हो गई थी जिस पर उपचुनाव होने हैं, साथ ही नगर निगम जालंधर के चुनाव करवाए जा सकते हैं।
लिस्ट के अनुसार पंजाब कांग्रेस ने फिल्लौर में इंद्रबीर सिंह बुलारिया को इंचार्ज, बलविंद्र सिंह धालीवाल और सुखपाल सिंह भुल्लर को को-इंचार्ज, नकोदर में बरिंद्र सिंह पाहड़ा को इंचार्ज, संतोख सिंह भलाईपुर व मलकीत सिंह दाखा को को-इंचार्ज, शाहकोट में तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा इंचार्ज, कुलबीर सिंह जीरा व कुशलदीप सिंह ढिल्लों को को-इंचार्ज, करतारपुर में सुखबिंद्र सिंह सुख सरकारिया को इंचार्ज, हर प्रताप सिंह अजनाला व हरमिंद्र सिंह गिल को को-इंचार्ज, जालंधर वेस्ट में विजय इंद्र सिंगला को इंचार्ज, कुलदीप सिंह वैद व दविंदर घुबाया को को-इंचार्ज, जालंधर सेंट्रल में राणा कंवरपाल सिंह को इंचार्ज, रमिंद्र आवला और संजय तलवाड़ को को-इंचार्ज, जालंधर नॉर्थ में हरदयाल सिंह कंबोज को इंचार्ज, अमित विज व सुनील दत्ती को को-इंचार्ज, जालंधर कैंट में राजकुमार चब्बेवाल इंचार्ज, अरुण डोगरा व बलदेव सिंह जैतो को को-इंचार्ज, आदमपुर में गुरकीरत सिंह कोटली को इंचार्ज, लखबीर सिंह लक्खा व गुरप्रीत सिंह जीपी को को-इंचार्ज लगाया है।
कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी पूर्व मंत्री विधायक राणा गुरजीत सिंह और पूर्व मंत्री अवतार हेनरी को : दोआबा के सबसे अच्छा चर्चित नेताओं में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, पूर्व मंत्री और कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। वहीं पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह के विधायक पुत्र विक्रमजीत सिंह चौधरी को भी कांग्रेस ने फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी है और ना ही सांसद की पत्नी को। विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर सीट से विधायक हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

35 ग्राम हैरोइन नुमा पदार्थ के साथ एक ग्रिफ्तार : एनडीपीएस एक्ट  मामला दर्ज

गढ़शंकर। एसएसपी सुरेंद्र लांबा द्वारा जिले में नशे के खिलाफ एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया के नेतृत्व में डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों के अनुसार व एसएचओ बलजिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई ओंकार...
article-image
पंजाब

जल संसाधन कर्मचारी संघ ने 12 फरवरी को हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की

गढ़शंकर : पंजाब जल लघु मुलाजम यूनियन उपमंडल गढ़शंकर की आम सभा आयोजित हुई। बैठक में सचिव की भूमिका बखूबी निभाने वाले कुलविंदर और ने उपमंडल से संबंधित मांगों पर चर्चा की। मंडल प्रमुख...
article-image
पंजाब

मुख्य टाउन प्लानर पंकज बावा गिरफ्तार : 179 एकड़ ज़मीन में राज्य सरकार से रिहायशी व व्यापारिक प्रोजेक्ट करवाया था पास

मोहाली : विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्य टाउन प्लानर पंकज बावा को गिरफ्तार कर लिया है और बाजवा डेवेलपर्स लिमिटेड, खरड़ के निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और राजस्व पटवारी लेख राज (अब सेवानिवृत्त)...
Translate »
error: Content is protected !!