पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जमानत : पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की जमानत खारिज

by

फ़रीदकोट : कोटकपूरा गोलीकांड केस में चार्जशीट पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अग्रिम जमानत को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। वहीं अतिरिक्त जिला व सेशन जज राजीव कालड़ा की अदालत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की जमानत रद्द कर दी है। उधर जिला अदालत ने तत्कालीन एसएसपी सुखमंदर सिंह मान की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।
कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़ी दोनों घटनाओं में एडीजीपी एल के यादव की अगुवाई वाली एसआईटी ने 24 फरवरी को प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चाहल, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर सिंह मान, एसएसपी मोगा चरनजीत सिंह शर्मा, तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके आधार पर 6 मार्च को जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत ने सभी को नोटिस जारी करके 23 मार्च को अदालत में पेश होकर पक्ष रखने के निर्देश दिए थे जिसके बाद बादल पिता पुत्र समेत एसएसपी मान ने जमानत याचिकाएं दाखिल की थी।

इससे पहले जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत ने सुखबीर सिंह बादल की गोलीकांड की चार्जशीट दिखाने की अपील वाली याचिका को रद्द कर दिया था। जमानत की पैरवी करने के लिए सुखबीर सिंह बादल ने अपने वकील के माध्यम से चार्जशीट की कॉपी दिखाने का आग्रह किया था लेकिन इस पर एसआईटी ने विरोध जताया। इसके बाद अदालत ने याचिका रद्द कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में आईक्यूएसी सैल दुारा र्कोस के नतीजों की प्राप्ती संबंधी वर्कशाप लगाई गई

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईक्यूएसी सैल दुारा र्कोस के नतीजों की प्राप्ती संबंधी वर्कशाप लगाई गई। बर्कशाप दौरान विभिन्न व्क्ताओं सहायक प्रोफैसर डा. अकाशदीप इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग व टैकनालिजी पंजाब...
article-image
पंजाब

एमएससी कमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में संदीप कौर प्रथम : खालसा कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमएससी केमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए. के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 पार, फिर भी PM मोदी पर क्यों लागू नहीं होगा : 75 पार होने के बाद भी मोदी क्यों हैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन  मना रहे हैं. मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. 2014 से भारत के...
पंजाब

सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत उपरांत पुलिस ने कार चालक पर पर्चा दर्ज किया

सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत उपरांत पुलिस ने कार चालक पर पर्चा दर्ज किय नंगल, नंगल थाने से महज कुछ दूर कार तथा एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!