आबकारी ठेकों की नीलामी 18 मार्च को : 126 खुदरा आबकारी ठेकों को 11 आबकारी इकाइयों में बांटा

by

ऊना, 16 मार्च – वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना के खुदरा आबकारी लाइसेंस प्रपत्र एल-2, एल-14 एवं एल-14ए की निविदा व नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद डोगरा ने बताया कि पात्र आवेदक 17 मार्च शाम 5 बजे तक मोहरबंद निविदा आवेदन जमा करवा सकते हैं जिसका आवंटन 18 मार्च को प्रातः 10.30 बजे बचत भवन ऊना में किया जाएगा।
विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जिला ऊना के 126 खुदरा आबकारी ठेकों को 11 आबकारी इकाइयों में बांटा गया है। आवंटन के लिए बोली/निविदा प्रपत्र कार्यालय उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी ऊना से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बोली/निविदा प्रपत्र विभाग की वेबसाईट www.hptax.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि निविदा आवेदन के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों का विवरण अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ और कॉमर्स सोसाइटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आयोजित होगा गुरू तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस समारोह : सीएम ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के आशीष शर्मा हमीरपुर से 1571 मतों से जीते : मतगणना के पहले चार राउंडों में आगे रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उसके बाद पिछडे़

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ कड़ा मुकाबला एएम नाथ। हमीरपुर 13 जुलाई। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को 58 मतदान केंद्रों पर और...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की सर्वदलीय बैठक बीच में छोड़कर जाने के लिए भाजपा की निंदा…दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाए : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों में राजस्व घाटा अनुदान को बंद करने के...
Translate »
error: Content is protected !!