सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत : बेहोशी की हालत में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया , 4 दिन बाद मौत

by

सोलन: बद्दी के गुल्लरवाला के रहने वाले युवक की सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सगाई टूटने के बाद वह डिप्रेशन में था और उसने जहर का सेवन कर लिया। गुल्लरवाला के रहने वाले एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सगाई टूटने के बाद वह डिप्रेशन में था और उसने जहर का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया, जहां चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गुल्लरवाला निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने चार दिन पूर्व जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसके मुंह से झाग निकलते देखी तो बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सक उसे बचा नहीं पाए।
मृतक मनप्रीत के पिता गुरदेव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का रिश्ता पंचकूला में हुआ था। दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश थे। जैसे ही सगाई की तिथि नजदीक आई तो लड़की पक्ष ने इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने उनके बेटे को कहीं मिलने के लिए बुलाया और सगाई करने से इनकार कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी सहायक भूपेंद्र शर्मा 14 साल अपनी सेवाएं देने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए : लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू 31 जनवरी :  जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू से तकनीकी सहायक भूपेंद्र शर्मा 14 साल अपनी सेवाएं देने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए।   लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजमिस्त्री जसवंत सिंह के परिवार के लिए मजबूत संबल बना कामगार कल्याण बोर्ड बेटियों की पढ़ाई और शादी को मिली आर्थिक मदद

ऊना, 12 जून. छह बेटियों के पिता और पेशे से राजमिस्त्री जसवंत सिंह के लिए ज़िंदगी लगातार संघर्ष से भरी थी। सीमित आमदनी, दिन-भर की दिहाड़ी और सिर पर जिम्मेदारियों का बोझ ऐसा था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सुप्रीम कोर्ट में ख़ून के थक्के जमने की बात स्वीकार कर चुकी है, सारी मौतें वैक्सीन के कारण : डॉ. सुसन राज

नई दिल्ली। बिना किसी बीमारी या चेतावनी के लगातार अचानक युवाओं की मृत्यु क्यों हो रही है? क्या ये कोरोना के वैक्सीनेशन का दुष्परिणाम है? क्योंकि कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रवेश प्रक्रिया में सहायता हेतु हेल्प डेस्क का गठन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!