महिलाओं के फोन का इस्तेमाल कर कई जगह की थीं इंटरनेट कॉल्स : अमृतपाल की 23 मार्च की आखिरी लोकेशन यूपी के लखीमपुर खीरी में

by

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार की गईं महिलाओं बलजीत कौर व बलवीर कौर के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट कॉल्स की थीं। इस जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंच गई हैं। वहां विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इंटरनेट कॉल्स की जानकारी अमृतपाल ने फोन से डिलीट कर दी थी। अब पुलिस फॉरेंसिक जांच से इनकी जानकारी निकलवा रही है।
हरियाणा के शाहाबाद की रहने वाली बलजीत कौर का फोन हरियाणा पुलिस के पास है, इसलिए उसका ब्यौरा जल्दी नहीं मिल पाएगा, लेकिन ऐसी आशंका है कि काफी कॉल्स विदेश में की गई थीं। अधिकारियों ने पटियाला की रहने वाली बलवीर कौर की कॉल्स डिटेल को निकाला है और हर कॉल की बारीकी से जांच की जा रही है। बलवीर कौर एक अमृतधारी सिख महिला है और उसकी मुलाकात पपलप्रीत सिंह से एक धार्मिक समागम में हुई थी। एक बार पपलप्रीत पहले बलवीर कौर से मिला था। दूसरी बार अमृतपाल सिंह के साथ पपलप्रीत पटियाला पहुंचा था, जहां बलवीर कौर के पास 6-7 घंटे ही रुके थे और वहां पर खाना खाया था।
बलजीत कौर के मोबाइल कॉल्स की डिटेल खंगालने पर ही अमृतपाल के एक और साथी सुक्खा को इंदौर से पकड़ा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल जब हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में महिला बलजीत कौर के घर रुका तो सुक्खा से लंबी बातचीत की थी। बलजीत कौर से पूछताछ और उसके फोन की कॉल्स डिटेल निकलवाने के बाद पुलिस ने सुक्खा को पकड़ा है, लेकिन इंटरनेट के जरिए कॉल्स का ब्यौरा अभी हरियाणा पुलिस को भी नहीं मिला है।
अमृतपाल सिंह ने शाहाबाद से गिरफ्तार बलजीत कौर के मोबाइल से सुखप्रीत से लंबी बातचीत की थी। बात करने के बाद अमृतपाल ने बलजीत के मोबाइल से उसका नंबर डिलीट कर दिया था। बाद में पुलिस ने सुखप्रीत का नंबर रिकवर किया और इंदौर तक पहुंच गई। सुखप्रीत को 29 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सुखप्रीत अमृतपाल सिंह का करीबी है। उसे अमृतपाल की गाड़ियों की फंडिंग से लेकर हथियारों तक के बारे में जानकारी है। सुखप्रीत अमृतसर के मजीठा के गांव मरड़ी कलां का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी भी अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में डाली गई। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से इंदौर गया था।

आशंका नेपाल ही तो नहीं भाग गया : अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल की 23 मार्च की आखिरी लोकेशन यूपी के लखीमपुर खीरी में थी। यहां से नेपाल बेहद करीब है। इसलिए पुलिस अनुमान लगा रही है कि शायद वह नेपाल पहुंच चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी तलब : आयोग ने तरन तारन उपचुनाव के दौरान एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर किया डीजीपी को तलब

चंडीगढ़ :  निर्वाचन आयोग ने पंजाब में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान तरन तारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ शिकायतों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को...
article-image
पंजाब

पंजाब में भूजल संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कदम! CM भगवंत सिंह मान ने दी 14 सूत्री कार्य योजना को मंजूरी

पंजाब के इतिहास में पहली बार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार (20 जून) को भूजल संरक्षण और जल स्तर को बढ़ाने के लिए एकीकृत प्रांतीय जल योजना के तहत 14 सूत्री कार्य योजना...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कांग्रेस ने पहलगाम हमले को लेकर निकाला कैंडल मार्च

गढ़शंकर, 27 अप्रैल: गत दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के रोष में तथा में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु गढ़शंकर में कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्का प्रभारी अमरप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

90 हजार की मौत हो चुकी….पंजाब में उनके खाते में भी पेंशन की170 करोड़ की राशि

चंडीगढ़ :  पंजाब में कई ऐसे पेंशनर्स का पता चला है जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके खाते में पेंशन की राशि चली गई। अब सरकार ने इन सभी मृतकों के खातों से...
Translate »
error: Content is protected !!