एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित : जिला में कुल 66 मामले, 4 मामलों में पुलिस जांच कर रही, 41 मामले न्यायलय में लंबित पड़े, 21 मामले खारिज

by

ऊना, 28 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कल्याण विभाग द्वारा जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2020 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम 1989 में जिला में कुल 66 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 4 मामलों में पुलिस जांच कर रही है जबकि 41 मामले न्यायलय में लंबित पड़े हैं जबकि 21 मामले खारिज हुए हैं। राघव शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को लंबित पड़े प्रत्येक मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
राघव शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत एससी/एसटी के लोगों को समाज में जातिगत समानता का अधिकार दिलाने, जातिगत भेदभाव व अत्याचार निवारण करते हुए कानूनी रूप से अन्य वर्गों के समान अधिकारी दिलाने हेतू अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सजा सहित, कड़ी कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को कानूनी संरक्षण दिलवाने के साथ-साथ पुनर्वास राहत राशि विभिन्न धाराओं के तहत सुविधाओं हेतू धन राशि का प्रावधान किया गया है।
बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीपीओ सतनाम सिंह, डिप्टी डिस्ट्रिक अटार्नी, पे्रम कुमार धीमान, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपए जारी, जंजैहली क्षेत्र में 117 विद्युत ट्रांसफार्मर बहाल- राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री ने थुनाग व जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की, प्रभावितों से मिले, नुकसान का लिया जायजा एएम नाथ। मंडी, 12 जुलाई।   नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को दिए थे विभाग : मंत्रियों से जो विभाग लिए गए , उन्हें भविष्य में उनके विभाग से संबंधित ही अन्य विभाग दिए जाएंगे -मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए थे। तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को विभाग दिए गए हैं।  ऐसे में मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

रोहित जसवाल। ऊना :  पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री  की इच्छा पूरी करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वृंदावन पहुंचे।  वृंदावन में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन किया. 10 फरवरी, 2024 को उपमुख्यमंत्री की पत्नी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो पत्नियों का ऐसे बंटा हुआ इकलौता पति, आधा-आधा जोड़ा : पंजाब का रहने वाला है ये जोड़ा

एक से अधिक महिलाओं से शादी करने वाले लोगों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। विदेशों में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में...
Translate »
error: Content is protected !!