होटल में एक व्यक्ति की लाश : मृतक की पहचान 43 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र सरवन राम निवासी बलवाल बंगा नवांशहर

by

चिंतपूर्णी : बस स्टैंड के पास होटल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची देहरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। चिंतपूर्णी में लगती कांगड़ा जिले की गंगोट पंचायत में एक व्यक्ति ने होटल में कमरा लिया था। गुरुवार सुबह वह होटल के कमरे से बाहर नहीं आया। जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने दरबाजा खटखटाया। इसके बाद भी कोई रिस्पांस न मिलने पर होटल कर्मियों ने देहरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी संदीप पठानिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के सामने मास्टर चाबी से होटल का कमरा खोला गया। जहां बैड पर व्यक्ति मृत पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही मृतक की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे गंगोट पंचायत के उप-प्रधान सौरभ पराशर ने बताया मृतक की पहचान 43 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र सरवन राम निवासी बलवाल बंगा नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। उप-प्रधान के अनुसार व्यक्ति ने अधिक शराब का सेवन किया था, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर नए भर्ती आयोग की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी: मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर नए भर्ती आयोग की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। नए आयोग...
article-image
पंजाब

अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 6 जुलाई : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीसीए छठे सेमेस्टर के परिणाम में अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल...
article-image
पंजाब

अध्यापिकों ने मांगों संबंधी एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा

गढ़शंकर : 3582 अध्यापक यूनियन के आह्वान पर आज 3582 अध्यापक यूनियन व डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के सहयोग से अपनी मांगों के लिए संयुक्त रूप से एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से शिक्षा मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया होंगे मुख्य अतिथि

विधानसभा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम जारी एएम नाथ। चम्बा.  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 2 अगस्त से 4 अगस्त तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!