पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम गढ़शंकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

by

गढ़शंकर : देश की सेवा व रक्षा में अपने जीवन का अहम योगदान देने वाले भूतपूर्व सैनिक अपनी पेंशन संबंधित मांगों को लेकर सड़कों पर है और सरकार से वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे है। यूनाइटेड फ्रंट के आह्वान पर दा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी ने सोमवार को गढ़शंकर इलाके के भूतपूर्व सैनिकों ने एसडीएम के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में। उन्होंने कहा कि आज देशभर में तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन को लेकर प्रदर्शन कर किया। वहीं गोहाना में भी पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन में विसंगति को दूर करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व सैनिकों ने अपनी सोलह सूत्रीय मांगो का एक मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम सौंपा है। वहीं पूर्व सैनिकों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि अफसर रैंक और जवान की पेंशन में भारी अंतर है। वहीं मिल्ट्री सर्विस में भी विसंगति है। सरकार से मांग है जल्द से जल्द इसमें जो भी खामियां है उन्हें दूर किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया आज जिस प्रकार से देश में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया यह तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे। इस दौरान जोगिंदर सिंह, यश शर्मा, परमजीत सिंह, रत्न सिंह, वेद प्रकाश, विजय सिंह, मदन सिंह, बख्शीश सिंह, तरसेम सिंह, रामप्रकाश, अमरीक सिंह, मदनलाल, जसवीर सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

GMADA पर ED का शिकंजा: तीनों फ्लोर सील, अफसरों के मोबाइल जब्त; 26 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मोहाली । ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के दफ्तर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमों ने कार्यालय पहुंचते ही तीनों फ्लोर सील कर दिए, जहां वरिष्ठ...
article-image
पंजाब

रिजनल सेंटर के विद्यार्थियों ने आशा किरण स्कूल में कैंप लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र ऊना रोड के एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पेशल बच्चों...
article-image
पंजाब

कांस्टेबल और उसकी महिला सहयोगी आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

मोहाली  : मोहाली एसटीएफ ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल और उसकी महिला सहयोगी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कांस्टेबल फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात था। जानकारी के अनुसार...
article-image
पंजाब

रैडक्रास के विंग्स प्रोजैक्ट में लुधियाना बेवरेज प्राईवेट लिमिटेड ने दिया सराहनीय योगदान: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 22 दिसंबर:   डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने रैडक्रास सोसायटी की ओर से शुरु किए गए विंग्स प्रोजैक्ट में सराहनीय योगदान देने के लिए लुधियाना बेवरेज प्रार्ईवेट लिमिटेट कोका कोला की...
Translate »
error: Content is protected !!