पांच तत्वों में विलीन पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल : बेटे सुखबीर बादल ने मुखाग्नि दी, विभिन्न केंद्रीय व अन्य राज्यों के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा-सुमन किए अर्पित

by

गांव बादल : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बादल की बेटा सुखबीर बादल और बहू हरसिमरत कौर बादल, बेटी परनीत कौर, तो फूट-फूट कर रोते नजर आए। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया सहित अन्य पारिवारिक सदस्य भी भावुक दिखे।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सुबह दस बजे से गांव बादल स्थित निवास पर रखा गया था। जहां लोगों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान वैरागमयी कीर्तन चलता रहा। करीब साढ़े बारह बजे कीर्तन खत्म होने के बाद अरदास हुई। अरदास के बाद बादल के शव को तिरंगे में लपेटने की रस्म अदा हुई।
प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल के अपने ही किन्नू के बाग में किया गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए किन्नू के बाग में जगह समतल करके करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा एक समाधि स्थल तैयार किया गया। इसी चबूतरे को बाद में स्मारक में बदल दिया जाएगा और यहां बादल की यादगार बनेगी। यहां विभिन्न केंद्रीय व अन्य राज्यों के नेताओं ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। पंजाब पुलिस की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए हथियार उल्टे कर पूर्व सीएम को सलामी दी। अंतिम शव यात्रा के दौरान भी जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। करीब तीन बजे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार किया गया। प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल, भतीजे मनप्रीत बादल और पोते अनंतवीर बादल सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों ने शव को अग्नि भेंट की।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, एनसीपी प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस एवं विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केंद्रीय एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, इनोलो अध्यक्ष अभय चौटाला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, हरियाणा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा के कैबनिट मंत्री चौधरी रणजीत चौटाला, राजस्थान के पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा, बसपा के सूबा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी, अवतार सिंह करीमपुरी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी, डॉ. बरजिंदर हमदर्द, परमिंदर ढींढसा, स्पीकर कुलतार संधवा सहित सहित कई अन्य दिग्गज नेता शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिठाई में मिलेंगे ज्वार-रागी के व्यंजन : ऊना में अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण एएम नाथ। ऊना, 3 अगस्त. इस साल ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह को अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाने की तैयारी जोरों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार…..सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

अमृतसर : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में वितरित की क्रिकेट किटें

ऊना, 4 दिसंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद ऊना के वार्ड के खिलाडियो के लिए क्रिकेट किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने...
article-image
पंजाब

अनाज मंडियों में कोरोना को लेकर किए सुरक्षा प्रबंध ढीले…. माहिलपुर, सैला व गढ़शंकर में लिक्विड साबुन की जगह साबुन की टिकिया तो वहीं फुट आपरेटिड सिस्टम नही कर रहा काम

मंडियों में हैंड वाश सिस्टम मात्र शोपीस बन कर रह गया।  माहिलपुर/गढ़शंकर – सरकार व जिला प्रशासन द्वारा मंडियो में फसल बेचने व मजदूरों की कोरोना नाम की घातक बीमारी से बचने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!