ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने DC कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन : ग्राम पंचायत से कोई एनओसी भी नहीं ली, बिना पंचायत की मंजूरी से ठेका कैसे खुला पंचायत प्रधान आशा कुमारी

by

ऊना। नंगल सलांगड़ी में शराब का ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने DC राघव शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शराब का ठेका बंद करने की मांग उठाई है। इस दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत नंगल सलांगड़ी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर धमांदरी में सड़क के किनारे खुले शराब के ठेके को बंद करने की मांग उठाई है। DC राघव शर्मा ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
पंचायत की प्रधान आशा कुमारी ने बताया कि जिस स्थान पर शराब का ठेका खोला गया है, वहां एक बस स्टॉप भी है। बस स्टॉप से ग्रामीण विभिन्न क्षेत्रों के लिए आते-जाते हैं। ठेका खुलने से सुबह से लेकर देर शाम तक यहां शराबियों का जमघट लगा रहता है।
उन्होंने बताया कि ठेका खोलने के लिए ग्राम पंचायत से कोई एनओसी भी नहीं ली गई है। ऐसे में बिना पंचायत की मंजूरी से ठेका कैसे खुला यह एक बड़ा सवाल है। इसके अलावा जिस स्थान पर ठेका खुला है, वहां पेयजल स्रोत भी है। इस स्रोत से आने जाने वाले लोग पानी भी पीते हैं। इस मौके पर बीडीसी शोभित गौतम के अलावा वार्ड पंच समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य चयन आयोग ने ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम किया घोषित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोर्ड-980 के अंतर्गत अनुबंध आधार पर ड्राईंग मास्टर के 314 पदों की भर्ती का अन्तिम परिणाम आज घोषित कर दिया है। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों का जीपीएफ़ गिरवी रखकर भी क़र्ज़ ले रही है सरकार – डेढ़ साल में ही 24 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का क़र्ज़ ले चुकी है सरकार: जयराम ठाकुर

इस महीनें वेतन और पेंशन भी देर से जारी करने के निर्देश दे रही है सरकार , मित्रों का मानदेय पांच गुना बढ़ाने वाले आर्थिक तंगी का रोना रो रहे हैं एएम नाथ। शिमला :...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी सफलता : 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में जीता रजत पदक

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 फरवरी। ऊना जिले के अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु गांव के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 अक्टूबर को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक : शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा, रिक्त पद भरने के मामलों पर भी नजर

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक 5 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इससे पहले 11 सितंबर...
Translate »
error: Content is protected !!