बेटे को SI भर्ती करवाने के लिए फर्जीवाड़ा किया आप विधायक बलकार सिंह ने : मजीठिया

by

जालंधर : शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी से विधायक बलकार सिंह पर आरोप लगाया कि बलकार सिंह ने अपने बेटे को नौकरी दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि विधायक बलकार सिंह ने अपने बेटे को पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती करवाने के लिए अपना 50 प्रतिशत डिसेबल का सर्टिफिकेट बनाया। इसके बाद कोर्ट में पिटीशन देकर सारे प्रोसेस को स्टे करवा दिया। जिससे सभी लोग परेशान हैं। आरोप लगाया कि 2021 में कांग्रेस शासन में यह पद निकले थे, लेकिन आप सरकार में बलकार के लिए नियम बदले।
मजीठिया ने विधायक बलकार सिंह को जारी सर्टिफिकेट के मामले में DGP गौरव यादव पर भी सवाल उठाए हैं। मजीठिया ने कहा कि यह सर्टिफिकेट गौरव यादव ने जारी किया है। उन्होंने कहा कि क्या यह रिकमेंडेशन मेडिकल बोर्ड ने दी होगी?। सर्टिफिकेट जारी करने वाले ने भी तो देखा होगा कि उसके सामने खड़ा व्यक्ति 50 प्रतिशत डिसेबल है या नहीं और सर्टिफिकेट में यह भी लिखा है कि बलकार सिंह की रिक्वेस्ट पर जारी किया गया है। उन्होंने सवाल उठाए कि बलकार सिंह कहां से लगता है कि 50 प्रतिशत डिसेबल (दिव्यांग) हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया : धान के खेतों में ड्रोन मिला, बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके)

फिरोजपुर : फिरोजपुर सीमा के पास बीएसएफ द्वारा एक ड्रोन की बरामदगी की गई है। बीएसएफ ने शाम के वक्त खुफिया सूचना के आधार पर चक भांगे वाला के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान...
article-image
पंजाब

गांव बडेसरों के 60 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

गढ़शंकर- गढ़शंकर के अंतर्गत आते गांव बडेसरों के अजीत सिंह (60) पुत्र रामप्रकाश ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलने के उपरांत गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग...
Translate »
error: Content is protected !!